Budaun News: कड़ी सुरक्षा में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई
बदायूं में शहर से लेकर गांवों तक ईद की रौनक छा गई। शनिवार को सुबह तय वक्त पर ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जिले में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शनिवार को सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों की ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
ईद के मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी गई।
गले मिलकर दी मुबारकबाद
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में भी रौनक रही, जहां लोगों ने खरीदारी कर त्योहार का आनंद लिया।
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। हर जगह भाईचारे और आपसी सद्भाव की मिसाल देखने को मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.