{"_id":"62e28d42a92cac651d2ac44e","slug":"education-badaun-news-bly492730056","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 कॉलेजों से भरे जाएंगे यूपी बोर्ड के व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 कॉलेजों से भरे जाएंगे यूपी बोर्ड के व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटर के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने और पंजीकरण के लिए जिले में 12 राजकीय कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। यहीं से कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राएं बोर्ड फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन सेंटरों के अलावा किसी अन्य सेंटर पर प्राइवेट फॉर्म भरने की सुविधा नहीं है। हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं सभी 12 राजकीय कॉलेजों से आवेदन कर सकते हैं, जबकि इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए 10 कॉलेज निर्धारित किए गए हैं।
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की परीक्षाओं के फॉर्म भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राइवेट फॉर्म भरने वाले परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने इस बार सख्ती बरती है। एक केंद्र पर 600 हाईस्कूल और 400 इंटर के परीक्षार्थियों के ही फॉर्म भरे जा सकेंगे। वहीं इस बार डीआईओएस ने जिले में 12 केंद्र बनाए हैं, जिसमें जीआईसी नाधाभूड, जीजीआईसी बिसौली, सैदपुर, दातागंज, राजकीय हाईस्कूल करनपुर, जगत, सेततीगजा, देहमू, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज अर्सिस बर्खिन, चौडेरा में एक-एक हजार परीक्षार्थी फॉर्म भर सकेंगे। जीआईसी बदायूूं में 600 हाईस्कूल के छात्र और जीजीआईसी बदायूं में 600 छात्राएं फॉर्म भर सकती हैं।
विज्ञापन
-
जेल में निरुद्ध बंदी भी भर सकता है फॉर्म
डीआईओएस ने बताया कि अगर जेल में निरुद्ध बंदी हाईस्कूल और इंटर की व्यक्तिगत परीक्षा देना चाहता है, तो वह भी फॉर्म भर सकता है। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज को आरक्षित किया गया है। वहां यह लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी अन्य राज्य, अन्य बोर्ड या फिर विदेशी नागरिक फॉर्म भरना चाहता है तो राजकीय इंटर कॉलेज बिसौली में पंजीकरण करा सकते हैं।
-
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर हाईस्कूल के व्यक्तिगत फॉर्म भरने के लिए 12 कॉलेजों का चयन किया गया है जबकि इंटरमीडिएट के लिए 10 कॉलेज चयनित किए हैं।
-डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस