{"_id":"62c499010cff5a22150df0ac","slug":"education-badaun-news-bly490467341","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 11 केंद्रों पर 4708 परीक्षार्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 11 केंद्रों पर 4708 परीक्षार्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बीएड परीक्षा को लेकर राजकीय डिग्री कॉलेज में की जा रही तैयारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बीएड की प्रवेश परीक्षा शहर के 11 सेंटरों पर होगी, इसमें 4708 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। शिक्षा विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है।
प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के पांच सौ मीटर की दूरी में कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं होगा, साथ ही फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी।
बुधवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता को जिला समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 11 सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। यहां पर 4708 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जो परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी अपनी तरफ से तैयारी की है। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों से पांच सौ मीटर की परिधि में कोई भी फोटोस्टेट की दुकान नहीं खुले, वहीं असामाजिक व अवांछनीय तत्वों और नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का धरना, विरोध प्रदर्शन और जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।
इसी के साथ परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में परीक्षा अवधि के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।
-
दो प्रतियों में प्रवेश पत्र लेकर पहुंचें परीक्षार्थी
बीएड परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की दो प्रति, एक पहचान पत्र, ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन लेकर ही केंद्र पर पहुंचें। किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वॉच या अन्य प्रकार का गैजेट केंद्र के मुख्य द्वार से अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति लगेगी और पूरी परीक्षा की वेबकास्टिंग एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कराएगा।
-
परीक्षा के दौरान नहीं मिलेगा परीक्षकों को चाय-पानी
इस बार परीक्षा केंद्र के अंदर केवल पांच लोगों को मोबाइल ले जाने और उपयोग करने की अनुमति दी गई हैं, जिसमें केंद्र प्रतिनिधि, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हैं। परीक्षा कक्ष के अंदर कोई भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चाय-पानी या किसी अन्य कार्य के लिए पूरी परीक्षा की अवधि के दौरान नहीं जा सकेगा।
-
ये रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
एनएमएसएन दास कॉलेज (ए) में न्यायिक तहसीलदार सदर शर्मनानंद, एनएमएसएन दास कॉलेज (बी) में नायब तहसीलदार दातागंज अजब सिंह, राजकीय महाविद्यालय में नायब तहसीलदार सहसवान जितेंद्र कुमार, जीजीआईसी में नायब तहसीलदार बिल्सी अरुण कुमार, जीआईसी में नायब तहसीलदार बिसौली मोहम्मद अजहर अंसारी, गिंदोदेवी महाविद्यालय में नायब तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना, श्रीकृष्ण इण्टर कॉलेज (ए) में सीवीओ एके जादौन, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज (बी) में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजकिशोर मौर्य, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज में डीएसओ रमन मिश्रा, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में चकबंदी अधिकारी बदायूं रामकेश कटियार। इनके अलावा डीपीओ आदीश मिश्रा, डीएसटीओ(बी) प्रदीप कुमार, संजीव कुमार तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखे गए हैं।
-
परीक्षा केंद्र का नाम पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या
जीआईसी 500
राजकीय डिग्री कॉलेज 500
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय 500
एनएमएसएन दास कॉलेज (ए) 500
एनएमएसएन दास कॉलेज(बी) 400
कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज 400
नगर पालिका इंटर कॉलेज 400
एसके इंटर कॉलेज(ए) 400
एसके इंटर कॉलेज(बी) 400
सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज 400
जीआईसी 308
-
बीएड की परीक्षा कराने के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 4708 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जो परीक्षा में शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है।
-डॉ.स्मिता जैन, प्राचार्य, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज/ नोडल अधिकारी