फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

यूपी बोर्ड : पूरा हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
education
जीआईसी मे मूल्याकंन करते शिक्षक।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को पूरा हो गया। 15 दिन में 287139 कापियां जांची गईं। इन्हें अब कोठार में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में 23 अप्रैल से शुरू हुआ था। बोर्ड ने चार मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। शुरुआत में मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की लगातार कमी बनी रही। इसकी वजह से मूल्यांकन का काम खत्म नहीं हो पाया। जिले को 287139 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुईं थी। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज को 54940, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को 48289, एसके इंटर कॉलेज को 94021 और नगला इंटर कॉलेज को 89889 उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं थी। इसमें एसके इंटर कॉलेज में पांच मई, नगला कॉलेज में छह और राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम पूरा हो सका।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने के बाद में इनको जीआईसी में बने कोठार में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed