{"_id":"626d8d5716b5fd170e52912c","slug":"education-badaun-news-bly4833082118","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मां ने प्रधानाध्यापिका को झाड़ू से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मां ने प्रधानाध्यापिका को झाड़ू से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। ब्लॉक म्याऊं के एक स्कूल में एक बच्चे की पिटाई से नाराज मां ने प्रधानाध्यापिका को स्कूल में घुसकर झाड़ू से पीट दिया। आरोप था कि उसने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। इसको लेकर प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी पर बाद में महिला के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
क्षेत्र के एक विद्यालय में शनिवार को मिडडेमील खाने के दौरान दो छात्रों में झगड़ा हो गया। ऐसे में एक छात्र के चोट आ गई। प्रधानाध्यापिका ने दोनों छात्रों को डांट कर अलग-अलग बैठा दिया। एक पक्ष का आरोप था कि प्रधानाध्यापिका ने उनके बच्चे की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद रोता हुआ बच्चा घर पहुंचा तो उसकी मां झाड़ू लिए चली आई। आरोप है कि उसने प्रधानाध्यापिका की स्कूल परिसर में ही झाड़ू से पिटाई कर दी। आरोप है कि छात्र की मां ने वहां पर रखे स्कूल के अभिलेख भी फाड़ दिए। प्रधानाध्यापिका ने जानकारी दी तो यूपी 112 पहुंची तो महिला वहां से चली गई। वहीं घटना के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल उसावां थाना क्षेत्र प्रभारी प्रकाश सिंह से मिला। प्रधानाध्यापिका की ओर से तहरीर दी गई। हालांकि महिला ने माफी मांग ली तो दोनों के बीच समझौता हो गया। बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है, प्रधानाध्यापिका से बात करेंगे। वह चाहेंगी तो कार्रवाई कराएंगे।