फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

गुस्साए विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Thu, 24 Mar 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
education
तहसील परिसर में प्रदर्शन करते बोर्ड के परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली। यूपी बोर्ड की गलती से इस बार सैकड़ों हाईस्कूल व इंटर के छात्र छात्राओं को परीक्षा से बाहर बैठना पड़ सकता है। प्रवेश पत्र में गड़बड़ी को लेकर बुधवार को डीडीयू राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज नागपुर के विद्यार्थियों ने थाने व तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सैकड़ों परीक्षार्थियों में प्रवेश पत्र न मिलने से ऊहापोह की स्थिति बन गई है। परीक्षा केंद्रों पर ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान प्रवेश न मिलने की बात कही जा रही है। ग्राम नागपुर के डीडीयू राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के बोर्ड परीक्षार्थी पिछले वर्ष के प्रवेश पत्र जारी न होने से परेशान हैं। कॉलेज के कई छात्र आज अपने प्रवेश पत्र लेकर पहले कोतवाली पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र तहसील परिसर पहुंचे जहां एसडीएम ज्योति शर्मा नहीं मिल पाईं। यहां सपा नेता गौरव साहनी व शिवांगी साहनी के नेतृत्व में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के छात्र अतुल दिवाकर के अनुसार उसका सेंटर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पड़ा है। वहां जाने पर पता चला कि पिछले वर्ष के प्रवेश पत्र न होने की दशा में उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। वहीं हाईस्कूल के छात्रों का परीक्षा केंद्र नगर के रामनिवास शर्मा इंटर कॉलेज में है। कमोवेश यही स्थिति वहां की भी है। छात्र पंकज शाक्य ने बताया कि खामियाजा निर्दोष छात्र छात्राओं को उठाना पड़ रहा है। इस दौरान जगतपाल, अंकित पाल, अमनदीप आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एसडीएम ने परीक्षा केंद्र पर जाकर लिया जायजा
एसडीएम ज्योति शर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर व क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने नगर के रामनिवास शर्मा इंटर कॉलेज, गौरीशंकर इंटर कॉलेज बगरैन, चौधरी न्याज मोहम्मद इंटर कॉलेज भूड़ बिसौली, चौधरी बदन सिंह स्कूल बगरैन समेत आठ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने कॉलेज प्रशासन व केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed