{"_id":"6215354f20ecf0434e4d0071","slug":"education-badaun-news-bly4763004156","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : जिले में 99 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 59420 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : जिले में 99 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 59420 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी गई। पिछले साल की अपेक्षा एक सेंटर बढ़ाकर संख्या 99 हो गई है। हालांकि इस बार पिछले साल की अपेक्षा 1283 सौ परीक्षार्थी परीक्षा में कम शामिल होंगे। इस प्रकार 59420 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
कोरोना काल की वजह से पिछले साल यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं नहीं हो सकीं थी। इस वजह से पंजीकृत परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए ही पास कर दिया गया। इस बार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बहुत तेजी के साथ कमी आई है। ऐसे में शासन स्तर से बोर्ड परीक्षा कराने की कवायद तेजी से शुरू कर दी गई है। मंगलवार को बोर्ड कार्यालय द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची को साझा किया गया। इसके तहत जिले में 99 सेंटर पर बोर्ड परीक्षा होगी। हाईस्कूल के 33 हजार 340 और इंटर के 26080 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल 60 हजार 703 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जबकि इस घटकर यह आंकड़ा 59 हजार 420 पर सीमित हो गया है। ऐसे में पिछले साल की तुलना में 1283 छात्र-छात्राएं कम संख्या में परीक्षा देंगे।
-
दिव्यांग अपने ही केंद्र पर देंगे परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा देगा। विभाग की ओर से दिव्यांग छात्र-छात्राओं की लिस्ट को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा परीक्षा में छात्राओं को परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें पांच किमी के दायरे में केंद्र की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
-
बोर्ड कार्यालय से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार इस साल 99 सेंटरों पर बोर्ड परीक्षाएं होंगी। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस, बदायूं