फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

शिक्षकों ने दिया धरना, नारेबाजी कर बोले- हमारी मांगें पूरी करो

Wed, 15 Sep 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
education
कोल्हाई में शिक्षकों के हुए धरने में शामिल शिक्षक, रसोइयां।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर हर ब्लॉक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर जल्द ही सरकार ने मांगों पर विचार नहीं किया तो शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल भी कर सकते हैं। इस दौरान शिक्षण संबंधी जो भी दिक्कत होंगी, उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक जगत के शिक्षकों का धरना नगला मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा की देखरेख में हुआ। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण, कैशलेश चिकित्सा सुविधा, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, केजीबीवी शिक्षकों, विशेष शिक्षकों को स्थायी करने की मांग की। इसके साथ ही रसोइयों, आंगनबाड़ी का मानदेय बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने सालारपुर, म्याऊं, दातागंज में भी धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन

म्याऊं में जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि पिछले वर्ष एक ही प्रांगण में स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संविलियन किए जाने का विरोध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबियापुर में जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि लैपटॉप और टेबलेट जैसे गैजेट्स न दिए जाने के बावजूद ऑनलाइन कार्य के लिए बाध्य कर सरकार शिक्षकों का शोषण कर रही है।
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि शासन द्वारा द्वेषपूर्ण नीति के तहत समायोजन रद्द किया, फिर टीईटी को अनिवार्य किया। अनुदेशक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक दुबे ने बताया कि नियुक्ति वर्ष 2013 में उनका मानदेय नौ हजार था और आठ वर्ष बाद भी कम है। इसमें घर का खर्चा चलाना बेहद मुश्किल है।
रसोइया संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुलेश यादव ने कहा कि रसोइये छात्रों के लिए शुद्ध व स्वच्छ भोजन बनाती हैं, उन्हें पंद्रह सौ रुपये मानदेय के हिसाब से मात्र 50 रुपये प्रतिदिन में कार्य कराकर न्यूनतम वेतन अधिनियम का शासन द्वारा खुला उल्लंघन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष मिथलेश ने कहा कि शासन द्वारा लगातार उनके काम बढ़ा दिए जा रहे है, परंतु मानदेय नहीं बढ़ाए जाने से आर्थिक संकट से जूझ रहे है।
सिलहरी। ब्लॉक सालारपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के धरने को ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर केपी सिंह, जमाल अख्तर, सुधीर कुमार, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कादरचौक। शिक्षक नेता जाकिर अली ने कहा कि स्कूल मिड डे मील में अब तक पुराने रेट से ही कनवर्जन कास्ट का भुगतान किया जा रहा है, जबकि रसोई के सभी सामान महंगे हो गए हैं। इस मौके पर अमीन, प्रतीक दुबे, जुबैर खां, ब्रजेश यादव मौजूद रहे।
वजीरगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के नेतृत्व में बीआरसी पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा के साथ ही देवेंद्र गुप्ता, मंत्री सलमान खान, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, अनुदेशक अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
उसावां। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुआ। जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि जब तक हमारी 21 सूत्री मांगें पूरी नहीं होती हैं, यह धरना प्रदर्शन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इस मौके पर अनुराग यादव, अंकुर शर्मा, असरार आलम खां, विजय कौशिक, अरविन्द यादव आदि मौजूद रहे।
उझानी। ब्लॉक संसाधन केंद्र हजरतगंज पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने कहा कि सरकार हम लोगों की मांग को पूरा नहीं कर रही है, जो गलत है। इस दौरान मुकेश कुमार, रामकिशोर, अरुण कुमार तोमर आदि मौजूद रहे।
सहसवान। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ के तत्वावधान में ब्लॉक कोल्हाई पर धरना प्रदर्शन हुआ। संचालन ओम प्रकाश ने किया। इस मौके पर आफताब अहमद, पंकज महेश्वरी, राजकुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सहसवान के अध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री नरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष अजय पाल तोमर ने विचार रखे।
बिल्सी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को सरकार लंबे समय तक गुमराह नहीं कर सकती है। उनकी मांगों को सरकार को हरहाल में पूरा करना होगा। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, राधाबल्लभ उपाध्याय, अर्चना शंखधार, अंजू शर्मा, मनीषा हंसावत मौजूद रहे।

बीएसए को निरीक्षण में कहीं बंद, तो कहीं खुले मिले स्कूल
बदायूं। बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक सालारपुर, वजीरगंज और जगत ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसए को इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक से लेकर शिक्षामित्र तक स्कूल में पढ़ाते मिले। वहीं जिन स्कूलों में स्टाफ अनुपस्थित मिला, उनको तीन दिन का समय स्पष्टीकरण दिए जाने के लिए दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed