फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

पहले दिन खुले स्कूल तो आई रौनक, कई स्कूलों में नहीं पहुंचे बच्चे

Wed, 25 Aug 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं के नेहरु इंटर कॉलेज में कक्षा में मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शासन के निर्देेश पर मंगलवार से कक्षा छह से आठवीं तक के सभी स्कूलों खुल गए। पहले दिन कई स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं पहुंचा। बाकी स्कूलों में भी बच्चों की संख्या काफी कम रही। सभी स्कूलों में कोविड नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से बंद चल रहे स्कूल खुलने लगे हैं। शुरूआत में कक्षा नौ से इंटरमीडिएट के स्कूल-कॉलेज खुले थे। मंगलवार से कक्षा छह से आठवीं तक के सभी स्कूल खुल गए। पहले दिन शहर के श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय शिशु मंदिर, सुराजो देवी शिवार्चना शिशु मंदिर, न्यू ऑक्सफोर्ड इंगलिश स्कूल, विद्यावती इंटर कॉलेज आदि में कक्षा छह से आठवीं तक का कोई बच्चा नहीं पहुंचा। केवल शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। जिन स्कूलों में बच्चे पहुंचे वहां छात्र-छात्राओं की संख्या 20 प्रतिशत के करीब रही।
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चे मास्क लगाकर पहुंचे। प्रवेश के समय स्कूल गेट पर बच्चों के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। कक्षाओं में बच्चों को सामाजिक दूरी के हिसाब से बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलोें में बढ़ गई रौनक
कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चे पहुंचे तो स्कूलों में रौनक और बढ़ गई। पहले दिन स्कूल पहुंचने पर बच्चे दोस्तों से मिलकर काफी खुश नजर आए। शिक्षकों ने कोविड नियमों के बारे में बताया और उनका पालन करने को कहा।
स्कूल तो खुल गए हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका से डर लगता है। पता नहीं कब कोरोना फिर से फैलना शुरू हो जाए। - सत्यवीर यादव, अभिभावक दबतोरी
बच्चों को स्कूल भेजना तो शुरू कर दिया है। मगर कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अभी डर लग रहा है। स्कूल वालों को शासन के नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। - अजीत कुमार सिंह, अभिभावक ललुआनगला
कक्षा छह से आठ तक के स्कूल खुल गए है। पहले दिन बच्चे काफी कम आए हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनकी संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। - आलोक पाठक, प्रधानाचार्य, नेहरू इंटर कॉलेज, रुदायन

शासन के निर्देशों के क्रम में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई शुरू की गई है। बच्चों को कोविड-19 के नियमों के अनुसार कक्षाओं में बैठाया गया। धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी। - पुष्पदेव भारद्वाज, प्रधानाचार्य मुन्ना लाल इंटर कॉलेज, वजीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed