{"_id":"6123f46a8ebc3e06046cd9ab","slug":"education-badaun-news-bly457273971","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले कई महीने से स्कूल बंद चल रहे थे। कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल पहले खोले जा चुके हैं। कक्षा छह से आठवीं तक के सभी स्कूल मंगलवार 24 अगस्त से खुलेंगे। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
परिषदीय स्कूलों में 23 अगस्त से छह से आठ तक की कक्षाएं संचालित होने को थीं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की वजह से एक दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित होने से स्कूल खुलने का समय एक दिन आगे बढ़ गया। अब मंगलवार से कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल नियमित खुलेंगे। इसको लेकर बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कक्षाएं संचालित करने से पहले विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कर अभिभावकों को प्रेरित करने को कहा था। जिससे अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजें। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अभिभावकों की सहमति जरूरी है।
उधर, अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं, लेकिन स्कूल में अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि चिकित्सा विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जता रहे हैं, जो बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक बताई जाती है। इसलिए सरकार को थोड़ा और इंतजार करना चाहिए था। कुछ अभिभावक स्कूलों में कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार अभी थोड़ा जल्दबाजी कर रही है। स्कूलों को खोलने के लिए कुछ और समय लेना चाहिए था। क्योंकि कोविड-19 की तीसरी लहर आने की संभावना है, जो बच्चों के लिए ज्यादा घातक बताई जाती है। अगर स्कूल खोले जा रहे हैं तो कोविड गाइड लाइन का कड़ा से पालन होना चाहिए। - शैलेंद्र मिश्रा, अभिभावक अलापुर
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए छोटे बच्चों के स्कूल कुछ दिन और रुककर खोले जाते तो ज्यादा ठीक रहता। स्कूल खुलने से पहले वहां सफाई कायदे से हो। सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन हो। बच्चे और स्टाफ मास्क लगाने के साथ सैनेटाइजर का प्रयोग करे। - सुमित पालीवाल, अभिभावक, ककराला
स्कूल में बेहतर तरीके से सफाई करा दी गई है। सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी। बच्चों को बगैर मास्क के स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्कूल गेट और कक्षाओं में सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। सभी बच्चों को सामाजिक दूरी के हिसाब से बैठाया जाएगा। कोविड गाइड लाइन का पूरा पालन होगा। - संजीव शर्मा, प्रधानाचार्य, नवादा जूनियर हाईस्कूल
कोविड गाइड लाइन के हिसाब से कक्षाओं में बच्चों को दूर-दूर बैठाया जाएगा। सभी बच्चे मास्क लगाकर आएंगे। इसके लिए पहले से बता दिया गया है। सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। अभिभावकों की सहमति से ही बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा। इसके लिए पहले से कह दिया गया है। - सुशील चौधरी, संविलियन स्कूल