फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Each activity will be in elections Videography

पंचायत चुनाव में हर गतिविधि की होगी वीडियोग्राफी

Wed, 09 Sep 2015 12:03 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 09 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Each activity will be in elections Videography
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दिन प्रतिदिन सरगर्मियां तेज होती ही जा रही हैं । चुनाव में समस्त गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में पंचायत चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में डीएम शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव तथा सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से चुनाव प्रभारी अधिकारियों से रूबरू होते हुए तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने मतदान कार्मिकों के ऑनलाइन डेटा फीडिंग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों का डेटा अतिशीघ्र फीड कराया जाए। उन्होंने चरणवार पर्याप्त संख्या में हल्के और भारी वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की हिदायत देते हुए ब्लाक मुख्यालयों पर उपलब्ध मत पेटिकाओं की मरम्मत तथा ऑयलिंग आदि का भी कार्य अभी से पूरा करने को कहा। मतपत्रों, चुनाव संबंधी विभिन्न प्रपत्रों एवं सामग्री की उपलब्धता के निर्देश दिए।  ब्लाक मुख्यालयों पर पार्टी रवानगी, मतगणना आदि के लिए टैंट, केटिंग, लाइट आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। ऐसे सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि जहां चुनाव संबंधी कार्य होते हैं, वह अपने कॉलेजों की रंगाई-पुताई मरम्मत और सुविधा उपलब्धता के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने बीडीओ को चुनाव के दौरान विकास खंड पर रुकने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी बीडीओ को ब्लाक मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चुनाव नियंत्रण कक्ष की स्थापना
चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए जिला बचत कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो चुनाव अधिसूचना जारी होते ही मतगणना समाप्ति तक कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed