फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dumper overturns into a ditch due to steering failure; driver critically injured.

Budaun News: स्टीयरिंग फेल होने से डंपर खंदी में पलटा, चालक गंभीर घायल

Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dumper overturns into a ditch due to steering failure; driver critically injured.
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र में नरैनी चौराहे के पास रविवार दोपहर मिट्टी से भरा एक डंपर स्टीयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंदी में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दातागंज निवासी रामगोपाल इस्लामनगर से मिट्टी से भरा डंपर लेकर बिल्सी की ओर जा रहे थे। हाईवे पर नरैनी चौराहे के पास पहुंचते ही अचानक डंपर का स्टीयरिंग जवाब दे गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क किनारे गहरी खंदी में जा पलटा।
विज्ञापन

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और तत्काल बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि नरैनी चौराहे के पास डंपर पलटने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया हादसा डंपर का स्टीयरिंग फेल होने के कारण प्रतीत हो रहा है। घायल चालक का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed