फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Due to rain, water filled in sub-stations, power supply stopped, people troubled

Budaun News: बारिश से उपकेंद्रों में भरा पानी, बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Tue, 02 Sep 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, water filled in sub-stations, power supply stopped, people troubled
लावेला चौके पर रखे ट्रांसफार्मर के चारों ओर भरा पानी। संवाद
बदायूं। बारिश से कई उपकेंद्रों में पानी भर गया। इससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। सुबह से बंद हुई बिजली शाम तक कई इलाकों में बहाल नहीं हो सकी, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की समस्या से लोग परेशान है। कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने की भी शिकायतें सामने आई हैं। बारिश थमने के बावजूद बिजली न आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

-----------------
36 घंटे से आपूर्ति ठप, 77 गांवों में अंधेरा
कादरचौक। कादरचौक विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन रविवार सुबह से ब्रेकडाउन में है। करीब 36 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिससे उपकेंद्र से जुड़े लगभग 77 गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। मजबूरी में कुछ लोग जनरेटर का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन डीजल के दाम ऊंचे होने से सभी के लिए यह संभव नहीं है। ग्रामीण मुकेश, धनश्याम सिंह, मनोज आदि का कहना है कि 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं आई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन

--------
तार टूटने और फॉल्ट की घटनाएं भी सामने आईं
बदायूं। आसफपुर क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर बिजली के तार टूटने और फॉल्ट की घटनाएं भी सामने आईं। शहर के नेकपुर, जोगीपुरा, छह सड़का, जवाहरपुरी आदि से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोग बिजली कटौती से बेहाल रहे। बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। घरों में पानी की मोटरें बंद हो गई। छोटे उद्योग-धंधे ठप हो गए। बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। वहीं दुकानदारों का कहना था कि बिना बिजली के कामकाज ठप हो गया। कई जगह तो मोबाइल चार्जिंग तक की समस्या खड़ी हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----



वर्जन-

बारिश के चलते 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन में है। शहर समेत बिल्सी,दातागंज व बिसौली क्षेत्र में सप्लाई ठप है। लाइन फॉल्ट जैसी परेशानी सामने आई हैं। विभाग की टीमें लगातार सुधार कार्य में जुटी हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।- अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed