फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Due to decrease in imports from Iran, the prices of dry fruits have increased.

Budaun News: ईरान से आवक घटने से मेवों पर बढ़ी महंगाई

Sat, 07 Mar 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Due to decrease in imports from Iran, the prices of dry fruits have increased.
बदायूं। ईरान तनाव के चलते वहां से मेवों की आवक ठप हो गई है। इस वजह से स्थानीय बाजार में इनकी कीमतें बढ़ गईं हैं। महंगाई के कारण लोग कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं, जबकि रमजान में मेवों की काफी मांग रहती है। वहीं निर्यात कारोबारियों की भी चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो कीमतों में और उछाल आ सकता है।
विज्ञापन



ईरान से पिस्ता, खजूर, छुआरा, मुनक्का, बादाम आदि की आवक होती है। इन दिनों यह आवक थम सी गई है। इस कारण बाजार में इनकी कमी हो गई है और कीमतें आसमान छू रहीं हैं। छह सड़का के थोक कारोबारी प्रताप ने बताया कि इन दिनों बाजार में पहले का बचा स्टॉक ही मौजूद है। कुछ लोगों ने काफी पहले ही बुकिंग करा दी थी। ऐसे में उनका माल आ गया है। फिलहाल नई खरीद बंद हो चुकी है। पहले ईरान और इस्राइल के बीच तनाव और अब अमेरिका की एंट्री ने मेवा बाजार को और भी प्रभावित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रमजान में खजूर और छुआरों की ही बिक्री ज्यादा रहती है। इस अवसर पर मेवों की भारी खपत रहती है। आने वाला दिनों में बाजार कैसा रहेगा, इसे लेकर व्यापारी भी फिक्रमंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले से भले ही कोई सीधा निर्यात नहीं हो रहा है, लेकिन राजधानी से व्यापारियों का सीधा जुड़ाव है। इससे खाड़ी देशों को होने वाला निर्यात प्रभावित हुआ है। कारोबारी बताते हैं कि हवाई और समुद्री मार्ग बाधित होने से माल अटका हुआ है। हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो कीमतों में और उछाल आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed