{"_id":"65133bfa157de063c20b7628","slug":"drunken-man-attacked-wife-and-son-with-axe-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4970-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शराब के नशे में पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शराब के नशे में पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला
Wed, 27 Sep 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अन्नी में सोमवार रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान हो गए। मुहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटा को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मामला सोमवार रात करीब नौ बजे का है। ग्रामीणों के मुताबिक गोवर्धन साहू शराब पीकर आया था। उसने घर में घुसते ही पत्नी और बच्चों को गाली देना शुरू कर दिया। परिवार वालों ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। उसने उनके साथ मारपीट कर दी। छोटे बच्चे तो घर से निकलकर भाग गए। घर में पत्नी गुड्डो (45) और बेटा कल्लू (20) रह गया था।
आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाकर उन पर हमला बोल दिया। इससे मां-बेटे रक्तरंजित हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने भी आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने मोहल्ले वालों के लिए भी कुल्हाड़ी उठा ली। इसके बाद लोगों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। शेखूपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कोई तहरीर मिलेगी तो आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।