फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drug mafia arrested

टेंपो से कर रहे थे डोडा तस्करी, चालक समेत छह धरे

Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Drug mafia arrested
रहमा के पास पुलिस के हत्थे चढ़े डोडा तस्कर, जेल भेजे
विज्ञापन

बदायूं। शुक्रवार को डोडा तस्करों के एक गिरोह बिनावर पुलिस ने हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उनके टेंपो से करीब 21 किलो डोडा छिलका बरामद कर छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर डोडा लेकर कस्बा कुंवरगांव की ओर जा रहे थे कि तभी रास्ते में पकड़े गए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सभी तस्करों को जेल भेज दिया है।

बिनावर एसओ राजीव कुमार को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि कुछ तस्कर टेंपो से डोडा तस्करी कर रहे हैं। वह अभी अभी बरेली रोड से कुंवरगांव थाना क्षेत्र की ओर गए हैं। पुलिस ने मौके से टेंपो चालक समेत छह तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से डेढ़ बोरी डोडा बरामद हुआ। उन्हें थाने लाया गया, जहां टेंपो चालक ने अपना नाम अवधेश पुत्र ओमकार निवासी ग्राम खुनक बताया, जबकि पकड़े गए प्रमोद उर्फ बिंटू पुत्र प्रेमपाल, इंद्रपाल पुत्र ताराचंद्र, योगेश पुत्र सरदार भी चालक के गांव के हैं। उनके अलावा भरतपुर बिनावर निवासी नाजिम पुत्र अवरार और अफजाल पुत्र नाजिर हुसैन गिरफ्तार किए गए हैं। इन तस्करों ने बरेली के एक व्यक्ति से 21 किलो डोडा खरीदा था और कुंवरगांव की ओर सप्लाई करने जा रहे थे। एसओ ने बताया कि तस्करों ने डोडा किससे खरीदा था और किसे बेचने जा रहे थे, ये बातें विवेचना में सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed