फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   drown in water

अटेना घाट पर गंगा नदी में डूबा फर्रुखाबाद का युवक

Mon, 02 Sep 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
drown in water
उसहैत (बदायूं)। रविवार दोपहर अटेना गंगा घाट पर अपने गांव के व्यक्ति के अंतिम संस्कार में आया एक युवक नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला है। उसकी तलाश में पुलिस ने गोताखोर लगा दिए हैं। गंगा नदी में पानी बहुत बताया जा रहा है। इससे गोताखोरों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

करीब 24 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र पातीराम फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंकद्रपुर का रहने वाला था। उसके गांव में रविवार सुबह मुन्नालाल की मौत हो गई थी। मुन्नालाल का अंतिम संस्कार करने के लिए दर्जनों लोग अटेना गंगा घाट आए थे। उनके साथ नेत्रपाल भी आया था। बताते हैं कि जिस समय गांव वाले मुन्नालाल का अंतिम संस्कार कर रहे थे। उसी समय नेत्रपाल गांव के अन्य लोगों के साथ स्नान करने के लिए गंगा में घुस गया। गंगा में पानी काफी ज्यादा था। गंगा में नहाते वक्त युवक अचानक पानी के तेज बहाव में गुम हो गया। गांव के लोगों ने उसे डूबते देखकर शोर मचाया। आनन-फानन में गोताखोर बुलाए गए। उन्हें युवक की तलाश करने में लगा दिया गया लेकिन देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। उसके परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए पहुंच गए हैं। युवक की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन


सोतनदी में डूबा बालक, बरेली रेफर
बदायूं। रविवार दोपहर अपने दोस्तों साथ छोटी ज्यारत के पीछे सोतनदी में नहाने गया एक बालक पानी में डूब गया। शोरा शराबा सुनकर कुछ लोगों ने उसे निकाल लिया। बालक को गंभीर हालत में बरेली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी अनुज उर्फ गोलू (10) पुत्र राजवीर रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ सोतनदी में नहाने के लिए गया था। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक बालक छोटी ज्यारत के पीछे सोतनदी में नहा रहा था। तभी अचानक वह गहरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। तभी उसके दोस्तों ने शोर मचा दिया। इस पर सोतनदी के आसपास मौजूद कुछ लोग पानी में कूद गए। उन्होंने बमुश्किल बालक को पानी से बाहर निकाल लिया। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। बालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed