{"_id":"7daf6e0528b2065a6346eb06716080b1","slug":"drought-relief-district-46-26-crore-in-part-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा राहत: जिले के हिस्से में 46.26 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा राहत: जिले के हिस्से में 46.26 करोड़
badaun
Updated Sat, 13 Jun 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच राहत को लेकर भले ही तल्ख तेवर रहे हों, लेकिन बदलते माहौल में किसानों को राहत मिलेगी। सूखा राहत का धन आ गया है और बदायूं के हिस्से में नुकसान के मुताबिक धन भी भेज दिया गया है। बदायूं को इस मद में 46 करोड़, 26 लाख, 18 हजार, 885 रुपये मिले हैं। जिलाधिकारी ने इसके नियमानुसार वितरण के निर्देश भी जारी कर दिए हैं और हिदायत दी है कि वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बेमौसम अतिवृष्टि के कारण जिले में किसानों की रबी फसल का भारी नुकसान हुआ था। इससे किसानों में हाहाकार मच गया। आठ किसानों ने फांसी लगाकर तो एक ने जहर खाकर जान दे दी। इससे शासन-प्रशासन तक हिल गया था। आनन-फानन में शासन की ओर से सहायता राशि भेज दी गई, तब कहीं यह सिलसिला थम सका। हालांकि इसके वितरण में लेखपालों पर उंगलियां उठती रहीं। इससे पूर्व सूखा से किसान बर्बाद हुआ था। उसके बाद अतिवृष्टि ने उसकी कमर तोड़ दी। पहले अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर राहत राशि बंटी अब सूखा को राहत राशि वितरण की तैयारी हो चुकी है। सोमवार से इसका वितरण भी होने लगेगा।
विज्ञापन
अतिवृष्टि में नुकसान से प्रभावित हुए 2.10 लाख किसान
जिले में अतिवृष्टि से 44130 हेक्टेयर कृषि रकवा को नुकसान पहुंचा था। 2,10,786 किसान प्रभावित हुए थे। इन किसानों को 59 करोड़, 57 लाख, 55 हजार रुपये बांटे गए।
विज्ञापन
सिंचित, असिचिंत के आधार पर बंटेगी सूखा राहत
सूखा राहत को आए 46 करोड़, 26 लाख, 18 हजार, 885 रुपये का वितरण जल्दी ही शुरू होने जा रहा है। वितरण में प्रति हेक्टेयर सिंचित एरिया को 9000 और असिंचित एरिया को 4,500 रुपये मिलेगा। पूर्व में सूखा राहत को मांग पत्र केंद्र सरकार को भेज दिया गया था। बाद में केंद्रीय टीम ने आकर यहां सर्वे कर अपनी रिपोर्ट भी शासन को दे दी थी। इसके बाद ही सूखा राहत मद में जिले को धनराशि मिल सकी है।
सूखा में किसानों के नुकसान के मद्देनजर राहत राशि का वितरण होगा। शासन ने जिले को इस मद में राशि भेज दी है। इसके अलावा किसानों का हित देखते हुए और राशि की मांग की गई है। किसान हित में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
- शंभूनाथ, जिलाधिकारी