{"_id":"668064230417cd93be02c5c7","slug":"drivers-parked-dumpers-on-mf-highway-people-stuck-in-jam-badaun-news-c-123-1-sbly1018-121380-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चालकों ने एमएफ हाईवे पर खड़े किए डंपर, जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चालकों ने एमएफ हाईवे पर खड़े किए डंपर, जाम में फंसे लोग
विज्ञापन
बनकोटा गांव के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बनकोटा के पास शनिवार को दिनभर जाम के हालात रहे। बनकोटा और वजीरगंज के बीच करीब दो किलोमीटर का रास्ता तय करने में तीन-तीन घंटे का समय लगा। जाम में रोडवेज की कई बसें फंस गईं। वहीं छोटे-बड़े सैकड़ों वाहनों के पहिए बार-बार थमे।
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बनकोटा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। मिट्टी डाल रहे डंपर चालकों ने बारिश के मद्देनजर शनिवार सुबह हाईवे पर डंपर खड़े कर दिए। इससे आधी सड़क घिर गई। पांच सौ से अधिक डंपर लग जाने से करीब दो किलोमीटर तक मार्ग संकरा हो गया। सुबह करीब नौ बजे वाहनों का लोड बढ़ने से जाम लगना शुरू हो गया। जाम के हालात शाम तक रहे।
जाम में फंसे रामबाबू ने बताया कि उनको 11 बजे तक कोर्ट में पहुंचना था, लेकिन तीन घंटे से रोडवेज बस में है। सैदपुर निवासी ओमप्रकाश मौर्य ने बताया कि उनका मरीज अस्पताल में भर्ती है। उनका ऑपरेशन डॉक्टर ने 10 बजे होना बताया था। पैसे का इंतजाम करने के लिए घर आए थे। बदायूं जिला अस्पताल जाने को रोडवेज बस में सैदपुर से नौ बजे बैठे। बनकोटा के पास जाम में बस फंस गई। तीन घंटे में तीन किलोमीटर की दूरी बस ने तय की। करीब 12 बजे अस्पताल पहुंच सके हैं। इसी तरह से अन्य मरीज और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
मई निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बदायूं में उनकी ऑप्टिकल की दुकान है। वह हर रोज बाइक से आते-जाते है।। आज बरसात की वजह से बस से बदायूं आ रहे थे। डंपर चालकों ने हाईवे पर डंपर खड़े कर दिए, जिससे जाम लग गया। तीन घंटे जाम में रहे तब कहीं जाकर बस निकल सकी ।
जिला पंचायत सदस्य निजी काम से निकलीं, जाम में फंसीं
बगरैंन क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सुनीरा गौर निजी काम से रोडवेज बस से बदायूं जा रहीं थीं कि जाम में फंस गईं। उनका कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर कठोर कदम उठाने चाहिए। इस तरह से हाईवे पर डंपर लगाना कानूनन अपराध है, जिससे आमजनमानस को घंटों तक परेशान होना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
एंबुलेंस भी जाम में फंसी
मरीज लेकर बदायूं जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। बमुश्किल तीन घंटे के बाद जाम से निकल सकी। मरीज के साथ तीमारदार भी उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गए। चालक व ईएमटी ने मरीज को ऑक्सीजन देकर अस्पताल तक पहुंचाया। चालक राजू ने बताया कि जब बदायूं से लौटकर गए तो आसानी से निकल गए। दिन भर जाम लगता रहा।
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची थाना पुलिस
जाम में फंसे लोगों ने थाना पुलिस को फोन से जाम लगने की सूचना दी, लेकिन तीन घंटे तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में जा रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिन भर इसी तरह से लोग परेशान रहे।
जानकारी मिली है कि चालकों ने डंपरों को हाईवे पर लगा दिया है, जिससे जाम की समस्या उतन्न्न हुई। ठेकेदार को अवगत करा दिया गया है कि तत्काल डंपरों को हाईवे से हटा दिया जाए और आगे से कभी हाईवे पर न खड़े किए जाएं। इसके बाद भी अगर चालक मनमानी करते हैं तो कार्रवाई कराई जाएगी। - अभिषेक गौर, सहायक प्रबंधक, एचजी इंफ़्रा प्राइवेट लिमिटेड