फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Driver of magic loader scorched after coming under the grip of high tension line

Budaun News: हाईटेंशन लाइन की चपेट आकर मैजिक लोडर का ड्राइवर झुलसा

Sat, 15 Jul 2023 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Driver of magic loader scorched after coming under the grip of high tension line
उझानी। कृष्णा काॅलोनी में शुक्रवार शाम मैजिक लोडर में चिप्स के डिब्बे लादते समय ड्राइवर लवकुश बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लवकुश (23) कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी निवासी धीरपाल का पुत्र है। वह मैजिक लोडर वाहन पर ड्राइवर है। वह नगर के ही कृष्णा काॅलोनी में हिमांशु के किराये के गोदाम से चिप्स के डिब्बे लादने को पहुंचा। गोदाम के पास बिजली की हाइटेंशन लाइन के तार लटक कर काफी नीचे झूल गए हैं।
विज्ञापन

वाहन में डिब्बे लादते समय लवकुश का सिर तार की चपेट में आते ही वह झुलस कर सड़क पर गिर पड़ा। उसका सिर भी लहूलुहान हो गया। हिमांशु समेत मोहल्ले के लोग उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के बाद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed