फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DRDA staff gratuity will

डीआरडीए कर्मचारियों को मिलेगी ग्रेच्युटी

Sat, 27 Feb 2016 07:45 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 27 Feb 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
DRDA staff gratuity will
प्रदेशभर में अपने भविष्य के लिए चिंतित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए)के कर्मचारी अपने समायोजन के लिए लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं, इसी बीच हाईकोर्ट के एक आदेश पर उन्हें ग्रेच्युटी मिलने का प्रावधान हो गया है। इससे उनमें खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग के प्रमुख सचिव दीपक त्रिवेदी का पत्र भी जिलों को जारी हो गया है। मऊ डीआरडीए से सेवा निवृत्त लेखाकार योगेंद्र नाथ सिंह ने ग्रेच्युटी भुगतान के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका डाली थी। इस याचिका पर डबल बैंच की सुनवाई और नंद किशोर चौरसिया बनाम राज्य एवं अन्य के मामले में पारित आदेश के संदर्भ में इन कर्मियों के लिए ग्रेच्युटी का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने अपने पत्र में सेवा निवृत्त कर्मियों के लिए पारित आदेश के सम्मान में ग्रेच्युटी दिए जाने का शासनादेश भी जारी किया है। जिले में परियोजना निदेशक डीआरडीए को भी शासनादेश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे डीआरडीए के कर्मचारी अपने को समायोजित करने की मांग को लेकर लखनऊ और दिल्ली तक की लड़ाई लड़ चुके हैं। उनकी यह लड़ाई अभी भी जारी है। इस बीच रिटायरमेंट वाले कर्मचारियों के लिए हाईकोर्ट द्वारा ग्रेच्युटी दिए जाने का आदेश उनके लिए संबल बना है।
 
इस संबंध में शासनादेश प्राप्त हो गया है। शासनादेश का सम्मान किया जाएगा। शासनादेश को विस्तार से समझने के बाद उसे अनुपालन में लाया जाएगा।
- आरपी सिंह, पीडी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed