{"_id":"5e4aef658ebc3ef25d1c970e","slug":"dowry-case-badaun-news-bly3963269160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न देने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला, पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न देने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला, पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सहसवान। दहेज के चलते एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोईउद्दीन पट्टी निवासी शमीना पुत्री खलील अहमद का कहना है कि उसकी शादी बरेली के पुुराना शहर निवासी मोहम्मद रेहान से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसके गर्भवती होने के बावजूद उसको घर से निकाल दिया। अब वह कुछ महीनों से अपनी मां के साथ रह रही है। उसकी मां ने जब रेहान से बात की तो उसने उसकी मां से भी मारपीट की और उसे घर में रखने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने पति रेहान व उसके पिता लईक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद