फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Double murder: 20 rioters identified so far, chargesheet will be filed

दोहरा हत्याकांड: अब तक 20 बवालियों की पहचान, लगेगी चार्जशीट

Mon, 01 Apr 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Double murder: 20 rioters identified so far, chargesheet will be filed
- बाबा कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड का मामला
विज्ञापन

- विवेचना में जुटी है सिविल लाइंस थाना पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर के दोहरे हत्याकांड के मामले में अब तक थाना पुलिस 20 बवालियों की पहचान कर चुकी है। इसमें करीब 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। सभी की पहचान होने के बाद एक-एक करके उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी जाएगी।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की शाम विनोद कुमार के 13 वर्षीय आयुष और 06 वर्षीय अहान की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। तीन घंटे के अंदर उनका हत्यारोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। दोनों बच्चों की हत्या से लोगों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने मंडी पुलिस चौकी फूंकने की कोशिश की थी। आरोपियों की दुकान का शटर तोड़कर सामान में आग लगा दी थी। आसपास के तीन खोखा जला दिए गए थे। एक बार को हालात बेकाबू हो गए थे। इससे मौके पर अर्द्धसैनिक बल को तैनात कर दिया गया था। देर रात तक बाबा कॉलोनी में बवाल चलता रहा था। तब से सीसीटीवी फुटेज और मौके पर बनाई गईं वीडियो के आधार पर बवालियों की पहचान कराई जा रही थी। इसमें अब तक 20 लोगों की पहचान हो चुकी है जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। इसके अलावा दोहरे हत्याकांड के मामले में थाना पुलिस काफी हद तक विवेचना कर चुकी है और हत्यारोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। जल्द ही इसमें चार्जशीट लगाई जाएगी। --------
विज्ञापन

फोटो---36
पीड़ित परिवार से मिले बजरंग दल और हिंदू परिषद के पदाधिकारी
बदायूं। शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद संगठन के महामंत्री हरेंद्र कुमार पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने बच्चों के माता-पिता को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्यारोपी का एनकाउंटर कर सराहनीय काम किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने हिंदू समुदाय के उन लोगों को उपद्रवी बताकर कार्रवाई की है, जो लोग वास्तव में दुखी थे पर उन पर कार्रवाई नहीं हुई जो हत्यारे के प्रति हमदर्दी रखते हैं। इस दौरान उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् के जिलाध्यक्ष विकेंद्र शर्मा और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष करन दक्ष भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed