फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doli Girt Dskandhar land ....

डोली भूमि गिरत दसकंधर....

Tue, 11 Oct 2016 11:26 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Doli Girt Dskandhar land ....
डोली भूमि गिरत दसकंधर.... - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जय श्रीराम... के उद्घोष के साथ किया रावण का पुतला दहन
रंग-बिरंगी आतिशबाजी से भर गया गांधी ग्राउंड का मैदान 

 अच्छाई की जीत करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध कर दिया। इसके बाद रावण के पुतले में आग लगा दी गई, जिसमें तमाम बुराइयां जलकर राख हो गईं। इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी छुड़ाई गई। इससे गांधी ग्राउंड मैदान रंग-बिरंगा नजर आया। 
श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में मंगलवार शाम को शुरू हुए रामलीला मंचन में पहले तो हनुमान जी ने लंका को जलाकर राख कर दिया। इसके बाद रावण का वध मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने किया, तो मंचन देख रहे तमाम लोगों ने तालियां बजाकर और जय श्रीराम, हर-हर महादेव के उदघोष के साथ रावण के पुतले में आग लगा दी। इस मौके पर एसएसपी सुनील सक्सेना, एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल यादव समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन

दुर्गा महोत्सव में हुआ महादशमी पूजन 
बदायूं। श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव के पांचवें दिन पंडित अशोक चक्रवती ने गीता भवन में महादशमी पूजन कराया। पूजन के बाद सिंदूर उत्सव मनाया गया, जिसमें सुहागिनों ने एकदूसरे के सिंदूर लगाकर उत्सव मनाया। शाम को आरती की गई, जिसके बाद रात आठ बजे के करीब दिल्ली से आए प्रवेश और प्रिया ने मातारानी का गुणगान करके सबका मन मोह लिया। इस दौरान विवेक, रवि, अनिल, मुकेश, सौरभ, गौरव, अंकित, विशाल, मनीष, आकाश, हिमांशु, रोहन, सोहन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हरि मंदिर में फूंका पुतला 
बदायूं। शहर के मोहल्ला शहवाजनगर में स्थित विश्व हरि मंदिर में मां दुर्गा पूजन, नवरात्र विसर्जन एवं विजयदशमी का त्योहार मनाया गया। आतिशबाजी करते हुए रावध के पुतले का दहन किया गया। महिलाओं ने गीत, छंद और भजन गाए। बाद में प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर संजय अरोरा, आकाश, प्रज्ञेश, प्रातेश, प्रेमप्रकाश, पंकज, समीर, शुभम, रूपांक, विकास, प्ऱिस, निर्भय, अभिलाष आदि मौजूद रहे। 
आतंकवाद मिटने पर ही आएगा रामराज्य 
बदायूं। विजयदशमी पर अपना दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि हर साल राम राज्य की प्रतीक्षा करते हुए तमाम लोग गुजर जाते हैं। कहा, आतंकवाद मिटने के बाद ही देश में रामराज्य आ पाएगा। 
बलिदान दिवस पर रावण को दी श्रद्धांजलि 
बदायूं। शहर के मोहल्ला लोटनपुरा में आदि धर्म समाज आधास भारत की एक बैठक हुई, जिसमें रावण को महात्मा बताते हुए उसके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही रावण के ज्ञान की प्रशंसा की। इस मौके पर विवेक रत्नाकर, संदीप रत्नाकर, रंजीत चौहान, अरुण चौहान, जंडैल सिंह, मयंक बाबू, संजय कटारिया, दीपक सागर आदि मौजूद रहे। 
खोया पाया विभाग ने मिलाए बच्चे 
बदायूं। रामलीला मेले के दौरान खो जाने वाले बच्चों को मिलाने के लिए बुलाए विभाग ने मेले में खोने वाले बच्चों को मिलाने का काम किया। रात करीब सवा आठ बजे सुमित कुमार नाम का बच्चा खो गया, जिसका एनाउंस किया गया। इससे पहले एक छोटी बच्ची के मंच पर मौजूद होने का एनाउंस किया गया। इससे मेले में बच्चों को उनके परिवार से मिलाने का काम किया गया। 
बुराई रूपी रावण का किया दहन
वजीरगंज। क्षेत्र के एसकेएस दून वर्ल्ड स्कूल तथा एनआर इंटर कॉलेज में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। एसकेएस दून वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने पहले तो राम की लीलाओं का मंचन किया बाद में राम तथा रावण की सेनाओं के बीच जमकर युद्ध हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर वंदना, प्रबंधक विष्णु तथा प्रधानाचार्य प्रतीक सक्सेना ने बच्चों को रामायण के पात्रों के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कहीं।
 वहीं एनआर इंटर कॉलेज में बच्चों ने राम की लीलाओं का मंचन करते हुए रामायण के उत्तम प्रसंगों का प्रदर्शन करते हुए बुराई पर सदैव अच्छाई की जीत के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य केके सिंधवानी आदि मौजूद रहे।
रामलीला का शुभारंभ हुआ
जरीफनगर। क्षेत्र के गांव सिलहरी में रामलीला का उद्घाटन किया गया। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ओमकार सिंह यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। रामलीला में देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान श्रीराम पर आधारित नाट्य प्रस्तुत किए गए। भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। किताब सिंह, पृथ्वी सिंह, देवेश यादव, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, शानू चौधरी, नेम सिंह आदि मौजूद रहे।
धूं-धूं कर जल उठा रावण का पुतला
कादरचौक। रामलीला मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतला दहन किया गया। लोगों में पुतलों की अस्थियों को लेने की होड़ लगी रहीं। पुतला दहन से पूर्व मंच पर राम-रावण का विशाल युद्ध हुआ। रावण को मारना संभव नहीं हो रहा था। भाई विभीषण ने राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है, इसलिए उसका वध संभव नहीं है। तब राम ने रावण की नाभि में अग्नि वाण मार कर एक साथ दस शीश काट दिए। इससे एक अत्याचारी का अंत हुआ। वहीं दूसरी ओर दंगल में पहलवानों ने कुश्ती में दांवपेंच दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित किया। आज दंगल में सेला की कुश्ती होगी। साथ ही भगवान का राजतिलक भी किया जाएगा।
उधर, नीलकंठ तुम नीले रहियों दूध भात का भोजन करियों हमरी बात राम से कहियो, इस गीत के साथ लोग नीलकंठ के दर्शन को जंगलों में घूमते रहे। ग्रंथों के अनुसार नीलकंठ भगवान का प्रतिनिधि है। इसलिए दशहरा पर्व पर इस पक्षी से मन्नत कर अपनी बात शिव तक पहुंचाने की फरियाद करते हैं। माना जाता है कि विजयादशमी के दिन भगवान राम ने नीलकंठ के दर्शन कर रावण का वध किया था। ऐसा कहा जाता है इस दिन नीलकंठ का दर्शन अत्यंत शुभ और भाग्य को जगाने वाला होता है। इसलिए विजयादशमी के दिन नीलकंठ के दर्शन की परंपरा रहीं है। ताकि साल भर उनके कार्य शुभ होते रहें।
जोरदार आतिशबाजी ने किया आकर्षित
बिसौली। युवा क्लब के तत्वावधान में तहसील कॉलोनी में रावण के पुतले का दहन किया। जोरदार आतिशबाजी ने बच्चों को आकर्षित किया। इस मौके पर सचिन चौधरी, अनुराग यादव, पंकज यादव, अंकुर यादव, आदर्श मिश्रा, अतुल यादव, प्रियांश यादव, योगेश यादव, शेखर आदि मौजूद रहे। 
मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
दबतोरी। श्री आदर्श रामलीला के बैनर तले सोमवार को मनमोहक नाटकों का स्थानीय कलाकारों ने मंचन किया। इसमें शेर पर सवार माता की झांकी भी निकाली गई। अशोक वाटिका, सीता और रावण के संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। 

सीता को रावण ने वस्त्र धारण कराने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन सीता ने वस्त्र धारण करने से मना कर दिया। इस पर क्रोधित रावण ने उनका शीश काटने के लिए तलवार को निकाल लिया। लेकिन मंदोदरी ने स्त्री पर वार करने से रावण को रोक लिया। सीता ने कहा कि पृथ्वी माता और तीनका तीनका उनका भाई है। वह केवल राम की है और हमेशा रहेंगी। इस नाटक की प्रस्तुति देख सभी भावविभोर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed