फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dogs took charge... kidnappers ran away leaving the child behind

Budaun News: कुत्तों ने संभाला मोर्चा... बच्चे को छोड़कर भागे अपहर्ता

Mon, 09 Sep 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dogs took charge... kidnappers ran away leaving the child behind
बदायूं। अपहरणकर्ताओं ने शनिवार की रात सात साल के एक बालक को सोते समय चारपाई से उठा लिया और ले गए। दो किलोमीटर दूर पास के गांव गिलटैया से गुजरते समय वहां अपहर्ताओं को को कुत्तों ने घेर लिया और भौंकना शुरू कर दिया। इससे वहां ग्रामीण जाग गए। इस पर अपहर्ता बच्चे को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बच्चे को तो परिजन के सुपुर्द कर दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की जहमत नहीं उठाई। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी नरेंद्र ने बताया कि रात में वह पत्नी व सात साल के बेटे बादल के साथ घर के बाहर आंगन में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे आंख खुली तो देखा कि बेटा बादल चारपाई पर नहीं था। पत्नी को जगाया और घर में सब ओर तलाशा। बच्चा गायब होने की खबर दिन निकलते ही गांव समेत आसपास के गांव तक पहुंच गई। इस दौरान पता चला कि पास के गिलटैया गांव में एक बच्चा मिला है। पुलिस ने थाने बुलाकर बच्चे को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गिलटैया गांव के ग्रामीणाें ने बताया कि अपहरणकर्ता जब बच्चे को ले जा रहे थे तो उन्हें देखकर कुत्ते भौंकने लगे। इस पर वह बच्चे को गिलटैया गांव में ही छोड़कर चले गए। गांव के ही संजीव पुत्र नौरंग ने कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी तो उन्होंने बाहर निकलकर देखा। दरवाजे के बाहर एक बच्चा रोता हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक की हालत को देखकर संजीव ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने संजीव से बातचीत के बाद बच्चे को उसके परिजन को सौंप दिया। उसावां पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने पूरे मामले में उसावां थानाध्यक्ष से जानकारी ली तो पुलिस कुछ नहीं बता सकी। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।




इस मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि बच्चा दूसरे गांव में कैसे पहुंचा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ब्रजेश कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed