{"_id":"67ffa01b6219a14991002074","slug":"dog-kept-scratching-the-body-of-man-at-the-postmortem-house-in-budaun-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पोस्टमॉर्टम हाउस में युवक के शव को कुत्ते ने नोचा, बदबू के कारण खुले में छोड़ दूर खड़े थे सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पोस्टमॉर्टम हाउस में युवक के शव को कुत्ते ने नोचा, बदबू के कारण खुले में छोड़ दूर खड़े थे सिपाही
Wed, 16 Apr 2025 05:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Apr 2025 05:48 PM IST
सार
बदायूं में पुलिसकर्मियों की घोर लापरवाही सामने आई है। दो पुलिसकर्मियों ने बदबू के कारण युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम हाउस परिसर में खुले में छोड़ दिया और दूर जाकर खड़े गए। इसी दौरान कुत्ते ने लाश को नोच डाला।
विज्ञापन
युवक के शव को कुत्ते ने नोचा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बदायूं में पोस्टमॉर्टम हाउस पर युवक की लाश को कुत्ते ने नोच डाला। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। चार दिन पहले अज्ञात शव को पुलिसकर्मियों ने पोस्टमॉर्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया था। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया गया। बदबू आने की वजह से पुलिसकर्मियों ने शव को खुले में रख दिया और दूर जाकर बातों में लग गए। इसी दौरान एक कुत्ता वहां आ गया और शव को नोचकर खाने लगा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। बताया गया है कि कुत्ता करीब दस मिनट तक लाश को नोचता रहा।
विज्ञापन
उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर चार दिन पहले युवक का शव मिला था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। शव की शिनाख्त न होने पर बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। कर्मचारियों ने शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद डयूटी पर आए दो पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। शव से बदबू आने की वजह से शव को खुले में छोड़कर पुलिसकर्मी दूर जाकर बातों में लग गए। इसी दौरान एक कुत्ता वहां आ गया और शव नोचकर खाने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज प्रेमी ने काट डाला अपना गुप्तांग
विज्ञापन