{"_id":"754909b16f354bf9c02ef36baa91ae82","slug":"do-not-copy-the-teacher-molested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल न कराने पर शिक्षक को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल न कराने पर शिक्षक को पीटा
बदायूं।
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज के सालिगराम इंटर कॉलेज के कक्ष निरीक्षक विजय कुमार ने कॉलेज प्रबंधक राजेश शर्मा पर छात्राओं को नकल कराने का विरोध करने पर पीटने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिक्षक विजय ने डीआईओएस को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में शिक्षक ने बताया कि प्रबंधक ने छात्राओं को नकल करने के लिए दबाव बनाया। मनो करने पर उनके साथ साथ मारपीट की और विद्यालय से बाहर निकाल दिया। इस मामले में डीआईओएस बीना यादव का कहना है कि इस बारे में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि कार्यालय में शिक्षक द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है, तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। अगर प्रबंधक दोषी पाया जाता है तो एफआईआर भी कराई जाएगी। प्रबंधक ने आरोप को नकराते हुए इसे दुर्भावना से प्रेरित बताया है।