{"_id":"5a8581704f1c1b2d068b6ccf","slug":"dm-warns-govt-land-encroachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो खैर नहीं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो खैर नहीं: डीएम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
DM Budaun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसएसपी ने गुरुवार को बिनावर इलाके के उसैता गांव जाकर जनता की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उनके सामने चकरोड, श्मशान भूमि और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे के मामले सामने आए। इन समस्याओं का तुरंत निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवास भी देखे। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी चंद्रप्रकाश ने बिनावर क्षेत्र के गांव उसैता में चकरोड, बंजर जमीन, शमशान से कब्जा हटवाया। डीएम ने कानूनगो राजेंद्र प्रसाद शर्मा को निर्देश दिए कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं रहना चाहिए। जो लोग कब्जा किए हुए हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। उन्होंने प्रधान पति रमेश सक्सेना को निर्देश दिए कि खाली कराए गए चकरोड पर तुरंत मनरेगा से मजदूर लगाकर सड़क का निर्माण कराया जाए। ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो सके। गांव के गरीब लोगों को पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। गांव को गई एंटी भू-माफिया टीम को निर्देश दिए कि गांव की सभी प्रकार की समस्याओं का निस्तारण कराएं। प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण करते हुए एसएसपी चंद्र प्रकाश ने साफ-सफाई रखने के लिए लोगों को जागरूक किया।
सौ वॉट के साधारण बल्ब लगे होने पर लगाई फटकार
बदायूं। डीएम ने गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में बने किशोर न्याय बोर्ड दफ्तर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में सौ वॉट के साधारण बल्ब लगे देख संबंधित की कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि इन साधारण बल्बों की जगह पर सात या आठ वाट के एलईडी बल्बों का ही प्रयोग करें। उन्होंने अपने सामने ही बल्बों को बदलवाया। साथ ही सीढ़ियों पर पान की पीक और टूटा फर्श देखकर असंतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसे तुरंत ही सही कराएं। इस मौके पर एडीएम एफआर महेंद्र सिंह मौजूद रहे।