{"_id":"5714f13f4f1c1b4b6e8b4607","slug":"dm-took-the-inspiration-day-stock-of-the-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लिया ‘प्रेरणा दिवस’ की व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लिया ‘प्रेरणा दिवस’ की व्यवस्थाओं का जायजा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
जायजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी को देखते हुए दिए हवा-पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण निर्धन परिवारों की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम होगा। प्रेरणा के नाम से होने वाले इस कार्यक्रम को ककराला रोड स्थित स्थानीय मंडी समिति परिसर में रखा गया है। प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रर्दशनी भी लगाई जाएंगी। आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लाकों में गठित समूहों की लगभग 1,250 महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। सोमवार को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया सहित अन्य तमाम अधिकारियों के साथ मंडी समिति पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए डीएम ने पंखे लगाए जाने के साथ ही पेयजल व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एंबुलेंस और चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि महिला समूहों की सदस्यों को ब्लाकवार बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक ब्लाक की तमाम व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी अधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर ही एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव, आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह सहित विद्युत, कृषि और बदायूं के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद के साथ बैठक कर हिदायत दी कि मंच सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी जाए।
प्रेरणा में उपस्थित होंगे जनप्रतिनिधि
बदायूं। प्रेरणा में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजना के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनवारी सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित होगा। ग्राम विकास विभाग के राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष/शहर विधायक आबिद रजा विशिष्ट अतिथि होंगे।