बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के साथ शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। सभी व्यवस्थाएं नियमत: मिलीं।
डीएम ने जेल के स्वास्थ्य केंद्र, पाकशाला, बैरक, मुलाकात कक्ष व सुरक्षा चौकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं और समग्र व्यवस्थाओं का परीक्षण करते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि सफाई, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार बनाए रखा जाए ताकि कारागार का वातावरण अनुशासित और मानवीय बना रहे। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।