फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM see chaos BDO had to reprimand

अव्यवस्था देख डीएम ने  बीडीओ को लगाई फटकार 

Mon, 28 Nov 2016 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सौ दिन से अधिक कार्य कराने पर तीन ग्राम पंचायत सचिवों का जवाब-तलब
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को विकास खंड आसफपुर का औचक निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाएं देखकर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं 11 लोगों को सौ दिन से अधिक कार्य कराने पर बीडीओ प्रभुदयाल की फटकार लगाते हुए तीन ग्राम पंचायत सचिवों का जवाब-तलब कर सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कर वसूली के निर्देश दिए। 

डीएम पवन कुमार ने शादी अनुदान योजना के प्रकरण लंबित पाए जाने पर बीडीओ को दो दिन की मोहलत देते हुए निस्तारण करने के लिए कहा। वहीं वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत आधार कार्ड नंबर ऑनलाइन फीडिंग का कार्य 30 प्रतिशत शेष पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पाया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 270 के सापेक्ष मात्र 170 समूहों का ही अब तक गठन किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 1120 स्वच्छ शौचालयों के निर्माण के सापेक्ष अब तक मात्र 914 शौचालय ही बनवाए गए हैं। दस ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त कराने के लक्ष्य के विपरीत मात्र 40 प्रतिशत ही कार्य हुआ है। वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन योजना की सूची में मृतकों के नाम न काटे जाने और ग्राम मलखानपुर में रेवती नाम की कोई भी महिला के न रहते हुए भी उसका नाम सूची में दर्ज होने पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी आसफपुर प्रभुदयाल के प्रति नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि प्राथमिकता के आधार पर मृतकों व गांव में न रहने वालों के नाम सूची से हट जाएं। एडीओ पंचायत ऋषिकांत का नाम उपस्थिति पंजिका में दर्ज न होने पर भी डीएम ने बीडीओ की क्लास ली। ब्लॉक कार्यालय में एडीओ सहकारिता अविनाश चंद्र वशिष्ठ अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने जवाब तलब करने एवं लिखित चेतावनी देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed