फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM ordered to report a will which was pending for 15 years

डीएम के आदेश पर 15 बरस बाद दर्ज हुई विरासत

Tue, 05 Jan 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 05 Jan 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
DM ordered to report a will which was pending for 15 years
पिता की विरासत दर्ज कराने को लेखपालों के चक्कर काट रहा था बेटा  
विज्ञापन

समाधान दिवस में डीएम ने की सुनवाई, 15 बर्ष में तैनात रहे लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश


मंलवार को एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने तहसील बिल्सी में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याओं को सुना। विद्युत मीटर न लगाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तुरंत मौके पर भेजकर बिल्सी के वार्ड नंबर एक निवासी श्रीपाल के घर मीटर लगवाया। ग्राम खितौरा निवासी नत्थू लाल सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर गांव के कोटेदार सिपट्टर सिंह की राशन न बांटने की शिकायत करते हुए कहा यह कोटेदार पूर्व प्रधान का व्यक्ति है। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रकरण की स्वयं जांच के निर्देश दिए। बिल्सी के मोहल्ला नंबर पांच निवासी धीरेंद्र सिंह ने शिकायत की कि राजकीय नलकूप संख्या बीस की सभी गूलें, पानी निकलने की नाली टूटी होने की शिकायत को नुकसान हो रहा है। जिलाधिकारी ने तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि बजट की कोई समस्या हो तो मनरेगा योजना से गूलों की मरम्मत शीघ्र कराई जाए। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

किसानों को मिली राहत

जिन क्षेत्रों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही होती थी तो उन स्थानों पर विरासत दर्ज नहीं की जाती थी लेकिन अब चकबंदी प्रक्रिया के दौरान नई नियमावली जारी होने से निर्विवाद विरासत दर्ज किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed