{"_id":"671ff84f3f829d1301062a84","slug":"dm-nominates-magistrate-for-chhath-puja-badaun-news-c-123-1-sbly1029-128546-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छठ पूजा के लिए डीएम ने मजिस्ट्रेट किए नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छठ पूजा के लिए डीएम ने मजिस्ट्रेट किए नामित
विज्ञापन
बदायूं। छठ पूजा सात नवंबर को होगी। ऐसे में कछला गंगा घाट व जिले में स्थित अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
इसको ध्यान में रखते जिला मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव ने एसडीएम सदर मोहित कुमार को कछला घाट बदायूं की ओर, तहसीलदार सदर रवींद्र प्रताप सिंह को कछला घाट कासगंज की ओर, नायब तहसीलदार सदर निरंकार सिंह को कछला पुल पर, एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह को अटैना घाट, तहसीलदार दातागंज सुरेंद्र कुमार को भुंडी घाट, नायब तहसीलदार दातागंज छविराम को बेलाडांडी घाट के लिए नामित किया गया है।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले घाटों पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखें। साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत दातागंज/ उसहैत/कछला घाटों व मुख्य मार्गों पर समुचित साफ सफाई व्यवस्था व पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद