फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM inspection

मरीजों और तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करे अस्पताल स्टाफ: डीएम

Sun, 09 May 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
DM inspection
बदायूं। जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 का अस्पताल बनाया गया। शनिवार को डीएम दीपा रंजन ने एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को देखा। डीएम ने पाया कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के द्वारा तीमारदारों का पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सही व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर का बैकअप की स्थिति संतोषजनक मिली। डीएम ने सीएमएस डॉ. सीपी सिंह को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा शुरू कराएं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर के समय डीएम ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। सूचना पर कॉलेज प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। डीएम ने ड्यूटी पर लगे सभी डॉक्टरों और अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रोगियों का डाटा कंट्रोल रूम में रखा जाए। कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी को निर्देश दिए कि मरीजों के तीमारदारों को प्रतिदिन स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाए। डीएम ने पाया कि तीमारदारों को कर्मचारी के द्वारा पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। इस पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सहित अन्य स्टाफ को फटकार लगाई। उन्होंने रेमडेसिविर इंजेक्शन के खाली वायल की जांच की। इसके बाद में डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। यहां 100 ऑक्सीजन सिलिंडर का बैकअप मिला। डीएम ने डॉक्टरों व स्टाफ को निर्देश दिए कि भर्ती मरीजों की सभी व्यवस्थाएं समय से उपलब्ध कराएं और अच्छा व्यवहार किया जाए। किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों के बिस्तर रोजाना बदले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed