{"_id":"686c1b0d1d02a3a07c0f5f1b","slug":"dm-inspected-kachla-ghat-and-said-that-devotees-will-not-face-any-problem-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142619-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम ने कछला घाट का किया निरीक्षण, बोले- श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम ने कछला घाट का किया निरीक्षण, बोले- श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
कछला घाट का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी।स्रोत:प्रशासन
बदायूं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोमवार को डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, सफाई, यातायात प्रबंधन व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कछला पुल और दोनों घाटों पर पहुंचकर स्नान क्षेत्र, जलस्तर, नावों के स्थान, बैरिकेडिंग व्यवस्था, वॉच टावर की स्थिति का अवलोकन किया। निर्देश दिए कि प्रत्येक टावर पर प्रशिक्षित कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल मदद दी जा सके। नाव संचालकों को निर्देशित करने के आदेश दिए, जिससे जल परिवहन में भी कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता पर रहेगी।
घाट पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके। डीएम ने घाट पर साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं, ऐसे में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और नियमित रूप से घाटों की सफाई कराई जाए। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों का सुगम संचालन सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, प्रशासन अरुण कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार, अधिशासी अधिकारी कछला मौजूद रहे।