फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dm give polio drops

डीएम ने नौनिहालों को पिलाई पोलियो की खुराक

Sun, 17 Jan 2016 08:45 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 17 Jan 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
dm give polio drops
पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत केंद्रों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ तथा रोटरी इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने पोलियो वैक्सीन पिलाई। बूथ दिवस के बाद 18 से 22 जनवरी के बीच बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं शेष बच्चों को 25 जनवरी से बी टीम द्वारा पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

आदर्श बूथ पर एसडीएम ने पिलाई पोलियो की खुराक
बिसौली। प्राइमरी और जूनियर स्कूल हर्रायपुर में पल्स पोलियो दिवस पर लगाए गए पोलियो बूथ को सजाया गया। स्काउट और मीना मंच की बुलावा टोली ने बच्चों को घरों से बुलाकर दवा पिलवाई। एसडीएम गुलाब चंद्र, सीओ राजवीर सिंह एवं कोतवाल कश्मीर सिंह यादव ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। लक्षित 170 बच्चों में से सुबह 11 बजे तक 130 बच्चों को पोलियो की खुराक पिला दी गई थी।
विज्ञापन

मॉडल बूथ सजा होने पर एसडीएम ने विद्यालय स्टॉफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की व्यवस्थाएं व शैक्षिक गुणवत्ता उच्च कोटि की हैं। इसमें समाज का सहयोग व शिक्षकों की मेहनत है। सीओ राजवीर सिंह ने कुंवरसेन के प्रयासों को सराहा। बुलावा टोली के मोनू, शिवदत्त, विनीत, छविराम, धनुष पाल को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शिक्षक चित्रा, ग्राम प्रधान मेवाराम, एबीआरसी सिराजुल हसन खां, नरेशपाल सिंह, विक्रमाजीत, उपासना शर्मा, श्रीपाल यादव, द्वारिकी, उमेश, सतीशचंद्र, मलोदा देवी, विमलेश, विष्णु यादव, वेदराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed