फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM gave the certificate to the elected condidates

डीएम ने निर्विरोध निर्वाचित प्रमुखों को सौंपे प्रमाण पत्र

Sat, 06 Feb 2016 11:22 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 06 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
DM gave the certificate to the elected condidates
जिले के कुल 15 ब्लाकों में से 11 ब्लाकों में सिर्फ एक-एक नामांकन कराया गया था। शनिवार को नाम वापसी के बाद 11 ब्लाक प्रमुखों के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा के बाद डीएम शंभूनाथ ने आसफपुर की प्रेमवती, जगत की सुनीता देवी, कादरचैक के कौशल कुमार, अंबियापुर की विजेता यादव, दातागंज के कालीचरन, समरेर की शशि प्रभा, बिसौली की श्रीवती देवी, उसावां के राजेश कुमार, दहगवां के सतीश यादव, म्याऊं की संगीता रानी और सहसवान की निर्मला देवी को निर्वाचन प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र सिंह पटेल आदि भी रहे।
विज्ञापन

कोई शिकायत है तो करें प्रेक्षक को फोन
बदायूं। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए चुनाव आयोग के प्रेक्षक विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग बदायूं पहुंच गए हैं। डीएम शंभूनाथ ने आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह को उनका लाइजनिंग अफसर नामित किया है। चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी की शिकायत प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9415152317 और लैंडलाइन नंबर 05832-268174 पर की जा सकती है।
विज्ञापन

तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए
बदायूं। शनिवार को नाम वापसी के दिन उझानी ब्लाक से प्रमुख पद के लिए नामांकन कराने वाली मंजू देवी ने नाम वापस ले लिया। अब यहां हरवंश पहलवान और रत्नेश यादव चुनाव मैदान में हैं। सालारपुर से जयपाल सिंह ने नाम वापस लिया है। यहां किरन देवी और सपा की गेंदा देवी के बीच मुकाबला होगा। इस्लामनगर ब्लाक से कैलाशो देवी ने पर्चा वापस ले लिया है। यहां दिनेश यादव, मनोरमा देवी और त्रिभुवन शर्मा चुनाव मैदान में बचे हैं। वजीरगंज ब्लाक से किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। यहां धीरेंद्र यादव, सुमिता वाष्र्णेय और सत्यपाल चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed