{"_id":"e184984c043108033a945936f5f9dd20","slug":"dm-decided-bazar-closing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बाजार बंदी के दिन किए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बाजार बंदी के दिन किए तय
अमर उजाला, बदायूं
Updated Mon, 04 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके तहत बदायूं शहर में सभी दुकानें, वाणिज्य अधिष्ठान, खराद मशीन, विद्युत एवं शक्ति से चलने वाले अन्य प्रतिष्ठान छोड़कर शहर के अलग-अलग इलाकों में रविवार और शनिवार को बंद रहेंगे। गुलड़िया का बाजार रविवार को, दातागंज, उसहैत सोमवार को, ककराला एवं वजीरगंज मंगलवार, उझानी एवं मुड़िया बुधवार को, बिल्सी, कुंवरगांव, अलापुर बृहस्पतिवार को, सहसवान, सैदपुर, रुदायन, फैजगंज बेहटा, बिसौली शुक्रवार को, इस्लामनगर, सखानूं, उसावां एवं कछला शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानें एवं अन्य प्रतिष्ठान खोलने पर कार्रवाई की जाएगी। समस्त सहकारी संस्थाएं एवं सरकारी गल्ले की दुकानें शुक्रवार, बीमा कंपनियां, फाइनेंस कंपनियां, इफको कृषि सेवा केंद्र रविवार और एलपीजी घरेलू गैस की दुकानें सोमवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन