फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DJ damaged, Kanwariyas created jam

Budaun News: डीजे क्षतिग्रस्त, कांवड़ियों ने लगाया जाम

Sun, 04 Aug 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
DJ damaged, Kanwariyas created jam
आंवला रोड पर कांवड़ियों को समझाती पुलिस। संवाद
सिलहरी। सिविल लाइंस इलाके में शनिवार शाम छोटा हाथी की साइड लगने से कांवड़ियों का डीजे क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कांवड़ियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने आंवला चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। जैसे-तैसे कांवड़ियों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया गया और उनका डीजे रवाना किया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम कांवड़ियों का एक जत्था कछला से जल भरकर आंवला के गौरी शंकर गुलड़िया जा रहा था। यह जत्था शहर के बाईपास से गुजरते हुए आंवला चौराहे पर पहुंचा था। तभी अचानक नजदीक से निकले छोटा हाथी की उनके डीजे में साइड लग गई, जिससे डीजे क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आंवला चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे आंवला मार्ग पर जाम लग गया। इसकी सूचना मिलते ही खेड़ा नवादा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस ने बमुश्किल कांवड़ियों का गुस्सा शांत किया। उन्हें समझाबुझाकर आंवला मार्ग पर भेज दिया गया। इससे कहीं जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed