फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   diwali

पुलिस सतर्क, नहीं मनाई गई पत्थरमार दिवाली

Wed, 03 Nov 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
diwali
फैजगंज बेहटा इलाके में तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
फैजगंज बेहटा (बदायूं)। पुलिस की सतर्कता के चलते फैजगंज बेहटा इलाके में इस बार भी पत्थरमार दिवाली नहीं मनाई गई। बुधवार सुबह से पुलिस सतर्क रही और लोगों से अपील की गई कि वे एक-दूसरे पर पत्थर न फेंकें। दोपहर बाद कुछ युवक एकत्र हुए तो डांटकर भगा दिया गया। क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

छोटी दिवाली नरक चतुर्दशी के दिन चार साल पहले तक यहां पत्थर मार दिवाली बनाई जाती रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ सौ साल पहले फैजगंज गांव नहीं था। उस समय गंगापुर गांव था और बेहटा को मिर्जापुर बेहटा कहा जाता था। लोगों का कहना है कि गैर आबादी वाले गांव फैजगंज को आबाद करने के लिए गंगापुर और मिर्जापुर बेहटा के बीच पत्थरमार दिवाली हुई थी, इसमें गंगापुर जीत गया। तब से गंगापुर गांव गैर आबाद हो गया और वहां के लोग अधिक सुविधाओं वाले फैजगंज बेहटा में आकर बस गए। लोगों का कहना है कि पत्थरमार दिवाली मनाने के दौरान दोनों गांव के लोगों के बीच पथराव होता था। कई लोग घायल भी हो जाते थे। जो गांव जीत जाता था। वहां दूसरे गांव के लोग आकर दिवाली की शुभकामनाएं देते थे। बाद में इस परंपरा पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कसी। ऐसे में तीन सालों से पत्थरमार दिवाली नहीं मनाई जा सकी, इसी क्रम में इस बार भी पुलिस सतर्क रही। सुबह नौ बजे ही एसओ सुरेश चंद्र गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बाद में बिसौली सीओ विनय कुमार सिंह चौहान ने कमान संभाल ली। इससे इस बार भी पत्थरमार दिवाली नहीं मनाई जा सकी।
विज्ञापन

-
सुबह से पुलिस को तैनात कर दिया गया था। कहीं भी पत्थरमार दिवाली नहीं मनाई गई। लोगों ने स्वयं जागरूक किया कि इस बार भी पत्थरमार दिवाली नहीं मनाएंगे। क्षेत्र में शांति का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed