फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District players will become archers, chose sport in ODOS

Budaun News: जिले के खिलाड़ी बनेंगे तीरंदाज, ओडीओएस में चुना खेल

Mon, 05 Feb 2024 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 05 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
District players will become archers, chose sport in ODOS
स्पोर्ट्स स्टेडियम,बहेड़ी। संवाद
बदायूं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले में एक जिला एक खेल (ओडीओएस) के तहत अब तीरंदाजी खेल को चुना गया है। खेल निदेशालय की ओर से तीरंदाजी कोच भी तैनात कर दिया गया है। इससे पहले ओडीओएस के तहत बैडमिंटन को चुना गया था, लेकिन कोच न मिलने और खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण खेल प्रशासन की ओर से इसके बदलाव की मांग की गई थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों तीरंदाजी को जिले का मुख्य खेल बनाया गया। खेल प्रशासन की ओर से तीरंदाजी के लिए कोच के रूप में सोमेंद्र को नियुक्त किया गया है। खेल अधिकारियों का मानना है कि इससे जिले में अच्छे खिलाड़ी उभर कर आएंगे जो देश-प्रदेश में अपना और अपने जनपद का नाम रोशन करेंगे। कोच सोमेंद्र का कहना है कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वह जिले के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से सिखा पाएं।
विज्ञापन

-------------
जनपद का नाम ऊंचा कर चुकी है बेटी
उझानी निवासी कशिश खान ने तीरंदाजी को अपना मुख्य खेल बनाया था और वह लगातार आगे बढ़ती गई। कशिश ने तीरंदाजी में जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। उन्होंने भारत तिब्बत सीमा पुलिस में नौकरी भी हासिल की, जो खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा में बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल के बदलाव की फाइल चलने के बाद मिला था कोच
जिले में पहले बैडमिंटन मुख्य खेल के रूप में चयनित हुआ था, लेकिन काफी समय तक कोच नहीं मिलने पर खेल कार्यालय ने इसको बदलवाने के लिए फाइल शासन को भेज दी। इसी दौरान जिले में बैडमिंटन कोच के रूप में नाजिया का चयन हो गया। तब तक खेल बदलाव की फाइल काफी आगे बढ़ चुकी थी, जिसके बाद तीरंदाजी को चुन लिया गया।


शासन की ओर से ओडीओएस के लिए तीरंदाजी को चुना गया है। उसके कोच भी तैनात हो गए हैं। अब कोई दिक्कत नहीं होगी और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी ताकि वे जिले का नाम रोशन करते हुए आगे बढ़ सके। -अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed