{"_id":"68bdd091c9e48c40e00e527b","slug":"district-players-performed-brilliantly-in-taekwondo-championship-badaun-news-c-123-1-sbly1001-146520-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
ताइक्वांडो में विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया। स्रोत संघ
- फोटो : संवाद
बदायूं। 29वीं बरेली इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के हाल में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 25 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने कुल 12 स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
बदायूं बॉबी ताइक्वांडो जिम के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर वर्ग में वंशिका राज, अयांश सिंह चौहान, अभियंत राज, मितांशु पाल, उर्वा खान, लक्ष्य गुलाटी, जनित पाल और अनमोल सक्सेना ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
सिल्वर मेडल जीतने वालों में देवांश सिंह, रोहित राजपूत, यशस्वी सिंह और निश्चय पटेल रहे। कांस्य पदक विजेताओं में अर्नव राज, शिवांश गौतम, निष्कर्ष सिंह, वैभव गौतम और हर्ष पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी की धानी त्यागी, श्रिया पाल, अंशिका गुप्ता और पूर्णिमा गुप्ता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अक्षिता साहू और अर्जित यादव ने रजत पदक तथा कजित शर्मा और आनंद मौर्या ने कांस्य पदक जीते। टीम का संचालन कोच अजय पाल सिंह ने किया और टीम मैनेजर रवीना रहीं। बदायूं जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राजन मेहंदी रत्ता ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

ताइक्वांडो में विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया। स्रोत संघ- फोटो : संवाद