फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District Hospital: Lab closed for ten days started, 140 people got blood test done

जिला अस्पताल: दस दिन से बंद लैब शुरू, 140 लोगों ने कराई खून की जांच

Sat, 11 May 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: Lab closed for ten days started, 140 people got blood test done
बदायूं। जिला अस्पताल में बनी पैथोलॉजी लैब का भवन दोबारा से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एक मई से पैथोलॉजी लैब को सेफ हाउस में शिफ्ट करने का काम चल रहा था। इस दौरान ओपीडी से लेकर इमरजेंसी जांचें भी प्रभावित हो गईं थीं। दस दिन बाद शुक्रवार को लैब में खून की जांच शुरू हुई तो 140 मरीजों ने खून की जांच कराई।
विज्ञापन


नए भवन निर्माण के लिए शासन ने 88 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को सौंपी है। पुराने भवन को तोड़ने का काम चल रहा है। वर्तमान पैथोलॉजी लैब सेफ हाउस में शिफ्ट कर दी गई है। अब मरीजोंं को खून की जांच कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह का कहना है कि लैब को शिफ्ट कर दिया गया है। मरीजों की जांच शुरू करा दी गई है। किसी भी मरीज को अब जांच कराने में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed