फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District dropped 54 ranks in communicable disease control

Budaun News: लापरवाही... संचारी रोग नियत्रंण में 54 रैंक नीचे गिरा जिला

Thu, 19 Oct 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
District dropped 54 ranks in communicable disease control
लक्ष्मीपुर में गंदगी व जलभराव। संवाद
बदायूं। जिम्मेदारों की लापरवाही से संचारी रोग नियंत्रण में जिला फिसड्डी साबित हो रहा है। रैंक के हिसाब से जिले का ग्राफ 21 से गिरकर 75 पर आ जाने से अफसरों के हाथ-पांव फूल गए हैं। दरअसल, संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान तो हर साल चलाए जाते हैं लेकिन उनका क्रियान्वयन होता कहीं दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन

इस बार भी अभियान की शुरुआत तो जोर शोर से की गई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। बाद में अभियान भी ठंडा पड़ गया। डेंगू और मलेरिया की भयावह स्थिति भी अभियान की हकीकत बयां कर रही है। डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ने के कारण जिले का ग्राफ 54 रैैंक नीचे आ गया है। इसे देखकर जिम्मेदारों में खलबली है। हालांकि इसका कारण वे सूचना अपडेट न होना बता रहे हैं।
विज्ञापन


संचारी रोग नियंत्रण की रैंक जिले भर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कामों के आधार पर शासन से तय की जाती है। 14 अक्तूबर को जो रैंक आई, उसमें शासन से निर्धारित मानकों स्वास्थ्य विभाग कुछ हद तक पूरा करने में सफल रहा। लिहाजा जिले को 21वीं रैंक मिली, लेकिन अब जिले को 75वीं रैंक मिली है। इससे माना जा रहा है कि अभियान को लेकर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से विमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डेंगू व मलेरिया के मरीज भी बड़े पैमाने पर सामने आए। विभाग की लापरवाही व सुस्त कार्यप्रणाली के चलते गांवों में गंदगी के ढेर लगे हैं। जलभराव देखने को मिल रहा है। इस कारण जिले को 75वीं रैंक दी गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय का कहना है कि पोर्टल पर सूचना अपडेट न होने की वजह से रैंक गिरी है। देर शाम को ही सूचना अपडेट कर दी गई है। अब आने वाली रैंक में जिले की रैंक सुधर जाएगी। टीमें लगातार संचारी रोग नियंत्रण पर काम कर रही हैं।

----------
गंदगी बन रही बीमारी की वजह
दरअसल, देहात क्षेत्रों में फैली गंदगी ही बीमारियों का प्रमुख कारण बन रही हैं। गंदगी, जलभराव और कीचड़ के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं, जो डेंगू और मलेरिया के फैलाव का कारण बन रहे हैं। आसफपुर के लक्ष्मीपुर, कुंवरगांव के दुगरैया समेत बिसौली, दातागंज, उसहैत आदि क्षेत्रों के तमाम गांवों में गदंगी से बुरा हाल है, लेकिन जिम्मेदार इस तरफ से आंखें मूंदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed