{"_id":"574aff4b4f1c1b4a33108c61","slug":"district-61-mm-the-record-rainfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 61 एमएम बारिश की गई रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 61 एमएम बारिश की गई रिकार्ड
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धरती की प्यास तो बुझाई पर काफी तबाही मचाई
लगातार बढ़ रहे तापमान ने परेशान लोगों को बारिश तो राहत भरी रही लेकिन इसके साथ चली तेज हवाओं ने जुल्म ढाने का काम किया है। एक अरसे से प्यासी धरती की प्यास तो बुझ गई लेकिन ऊंचाई वाली फसले गिरकर नष्ट हो गईं। शनिवार की रात जिले में हुई बारिश 61 एमएम रिकार्ड की गई है।
शनिवार की रात आसमान में छाई काली घटाओं को देख किसान खुश था लेकिन उसे नहीं पता था कि बारिश आफत भी साथ लेकर आ रही है। बारिश के साथ तूफानी हवाओं को भी शोर रहा। आपदा प्रबंधन विभाग ने जिले की पांच तहसीलों में से चार की बरसात रिकार्ड की है। सबसे अधि बरसात बिसौली तहसील क्षेत्र में 25 एमएम दर्ज हुई है। बिल्सी तहसील में वर्षा माफी यंत्र न होने के कारण यहां बिसौली और सहसवान तहसील की औसत वर्षा का अनुमान लगाया गया है। सबसे कम बारिश दातागंज और सहसवान में मात्र 06 एमएम मापी गई है।
आपदा प्रबंधन के रिकार्ड के अनुसार सदर तहसील में 24, बिसौली तहसील में 25, सहसवान और दातागंज तहसील क्षेत्र में 06-06 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इस तरह जिले में कुल 61 एमएम बारिश हुई है।