फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dissolve supply schedule for electricity cut in Uzhani

उझानी में बिजली कटौती से गड़बड़ाया सप्लाई का शेड्यूल

Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।      
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।       Updated Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की घरेलू गणित खराब, नींद उड़ाई      
विज्ञापन

लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग से निजात दिलाने में कर्मचारी नाकाम

पिछले दो सप्ताह से बिजली सप्लाई शेड्यूल के अनुरूप नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हो उठे हैं। पीक टाइम में कटौती और सप्लाई मिलने पर लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ जाने से उपभोक्ताओं का घरेलू गणित बिगड़ गया है। कटौती रात में 10 से एक बजे तक तीन घंटा होनी चाहिए लेकिन अब तो दिन में भी दो-तीन घंटे की सप्लाई ट्रपिंग और लोकल फॉल्ट की भेंट चढ़ने लगी है।      
बिजली सप्लाई का मौजूदा शेड्यूल देहात के लिए 18 और नगरीय क्षेत्र के लिए 20 घंटे है। नगरीय सप्लाई के शेड्यूल के तहत दिन में एक और रात में तीन घंटे की कटौती होनी चाहिए। शेड्यूल के अनुरूप सप्लाई मिले तो उपभोक्ताओं को शायद ही कोई दिक्कत हो लेकिन दिन में ही दो-तीन बार कटौती का सामना कर रहे उपभोक्ताओं को दिन में 12 में से सात घंटे से अधिक सप्लाई नहीं मिल पाती। रात में कटौती शाम सात या फिर आठ बजे शुरू हो जाती है। कटौती के बाद रात 11 तो कभी देर रात एक बजे तक सप्लाई नसीब नहीं होती। उपभोक्ताओं का कहना है कि कटौती ने सर्वाधिक घरेलू कामकाज प्रभावित किया है। आटा मिल या फिर ऑयल स्पेलर संचालक भी परेशानी हैं।  
विज्ञापन

गौतमपुरी मोहल्ले के हरिओम ने बताया- दिन में लोकल फॉल्ट ओर ट्रिपिंग की समस्या आम हो गई है। फॉल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारियों को घंटों लग जाते हैं। सप्लाई मिलने पर लो-वोल्टेज की वजह से बिजली के घरेलू उपकरण लोड नहीं उठा पाते। कमोवेश ऐसी ही समस्या से ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी जूझना पड़ रहा है। गांवों को 18 के मुकाबले 15 घंटा सप्लाई मिल रही है जिससे लोग परेशान हैं। इधर, अवर अभियंता बृजमोहन ने बताया- सप्लाई शेड्यूल के अनुरूप मुहैया कराई जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता ने मांगी कटौती की जानकारी      
उझानी। युवा उद्योग व्यापार मंडल के नेता अभिनव सक्सेना ने एक से 20 अप्रैल के दौरान बिजली सप्लाई के शेड्यूल, दिन और रात में कटौती से लेकर लोकल फॉल्ट से प्रभावित सप्लाई के बार में जनसूचना के अधिकार के तहत एसडीओ से जानकारी मांगी है। उनका कहना है कि प्रतिदिन की स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए।


बिल्सी में भी बिजली की आंख-मिचौनी
बिल्सी। बिजली की आंख मिचौनी से नगर की जनता काफी परेशान है। रात-रात भर बिजली के अभाव में मच्छर लोगों को चैन से सोने नहीं देते। इन दिनों नगर में बिजली कटौती का इतना बुरा हाल है यहां पर उपभोक्ताओं को 24 में से मात्र 10-12 घंटे ही बिजली नसीब हो पा रही है। रात को कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। दिन में भी बिजली की कई बार ट्रिपिंग होती रहती है। बिजली नियमित रूप से न मिल पाने के कारण यहां के उद्योग धंधों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बावजूद इसके बिजली विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे पा रहा है। नगर के खैरी रोड निवासी युवा व्यापारी नेता दीपक माहेश्वरी बाबा जी, गोविंद देवल, हिमांशु माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, वसीम अहमद सलमानी, अरविंद गुप्ता, नीरज वार्ष्णेय, आरके लक्ष्य, गौरव श्रीवास्तव, गुड्डू पंडित, विवेक माथुर, केके माहेश्वरी ने डीएम से बिजली कटौती को बंद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed