फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Discussion of finalization of names of SP candidates from Bisauli, Sahaswan, Shekhupur v

बिसौली, सहसवान, शेखूपुर से सपा प्रत्याशियों का नाम फाइनल होने की चर्चा

Tue, 18 Jan 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Discussion of finalization of names of SP candidates from Bisauli, Sahaswan, Shekhupur  v
बदायूं। विधानसभा चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों को लेकर जिले में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। सपा खेमे में चर्चा है कि बिसौली सुरक्षित सीट से आशुतोष मौर्य, सहसवान से ब्रजेश यादव और शेखूपुर से हिमांशु यादव को सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शहर और दातागंज सीट को लेकर माथापच्ची के बीच काजी रिजवान और पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के नामों की चर्चा है। हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, दो दिन पहले लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा था कि अनावश्यक रूप से दावेदारों को पार्टी कार्यालय पर आने की जरूरत नहीं है। जिनको प्रत्याशी बनाया जाएगा उनको बुला लिया जाएगा और नामांकन के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में फार्म ए, बी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच आशुतोष मौर्य, ब्रजेश यादव और हिमांशु यादव को लखनऊ बुलाए जाने के बाद चर्चा है कि इनको प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी ओर शहर सीट पर काजी रिजवान और दातागंज सीट पर पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के नाम को लेकर सोमवार को पूरा दिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा रहीं। सपा के सूत्रों ने बताया कि सिनोद और काजी रिजवान का टिकट पक्का है। दातागंज सीट पर पूर्व विधायक और सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के बेटे अवनीश यादव भी दावेदार हैं। शहर सीट पर आजम खां और पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के करीबी पूर्व विधायक आबिद रजा सपा से टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। हालांकि, अभी आबिद रजा सपा में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में शेखूपुर से बसपा के टिकट पर लड़ चुके रिजवान
शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में काजी रिजवान का नाम चर्चा में है। हाजी रिजवान हाल ही में सपा में शामिल हुए थे। 2017 में उन्होंने शेखूपुर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह 64 हजार से ज्यादा वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में उन्होंने लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। शहर सीट पर सपा से राजीव राज, रईस अहमद और फखरे अहमद शोबी ने भी दावा किया है।
दो बार दातागंज से विधायक रहे हैं सिनोद शाक्य
पंचायत चुनाव के दौरान सपा में शामिल होने वाले सिनोर शाक्य दातागंज विधानसभा से 2007 और 2012 में विधायक चुने जा चुके हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा के राजीव कुमार सिंह ने उनको हरा दिया। सिनोद शाक्य इस बार दूसरे स्थान पर रहे थे। हाल ही में भाजपा छोड़ कर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। जिले में गैर यादव पिछड़ा वर्ग में मौर्य-शाक्य की तादाद सबसे ज्यादा है। भाजपा ने भी इस बार बिल्सी से मौर्य-शाक्य बिरादरी के हरीश शाक्य और शेखूपुर से मौजूदा विधायक धर्मेंद्र शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। सपा का जोर भी सामाजिक समीकरण साधने पर है। सहसवान ओर शेखूपुर से यादव बिरादरी के प्रत्याशी होंगे। शहर सीट पर सपा मुस्लिम को प्रत्याशी बनाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी दातागंज विधानसभा सीट से सपा सिनोद शाक्य को प्रत्याशी बना सकती है।
ओमकार और आशीष की विरासत संभालेंगे बेटे, प्रेमपाल भी जुगाड़ में
सपा सूत्रों का कहना है कि शेखूपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक आशीष शाक्य के बेटे हिमांशु शाक्य और सहसवान सीट से विधायक ओमकार सिंह के बेटे ब्रजेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। हिमांशु यादव और ब्रजेश यादव को यह सीटें विरासत में मिल रही हैं। दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष और दातागंज के पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के बेटे अवनीश यादव ने भी पार्टी प्रत्याशी बनने के लिए दावेदरी की है। प्रेमपाल सिंह इन दिनों लखनऊ में ही हैं। वह भी जुगाड़ में लगे हैं कि किसी तरह से ओमकार, आशीष के बेटों के साथ उनके बेटे अवनीश यादव भी विरासत संभाल लें।

प्रत्याशियों के नामों का एलान पार्टी नेतृत्व करेगा। लखनऊ में किस-किस को बुलाया गया है इस बारे में जानकारी नहीं है। मैं अभी लखनऊ में ही हूं। अभी नामों पर चर्चा चल रही है पार्टी नेतृत्व की ओर से अधिकारिक रूप से जिले में किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। प्रत्याशियों के नाम तय होने को लेकर फिलहाल चर्चाओं से ज्यादा कुछ नहीं है।
-प्रेमपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed