फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Direct rail service from Budaun to Lucknow to be available launch on 26th July

बदायूं को बड़ी सौगात: अब लखनऊ के लिए मिलेगी सीधी रेल सेवा, 26 जुलाई को होगा शुभारंभ

Sat, 25 Jul 2026 03:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

बदायूं से लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा का इंतजार खत्म हो गया है। नई सीधी रेल सेवा का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। यह ट्रेन बदायूं समेत कासगंज, बरेली, पीलीभीत, सीतापुर और लखनऊ के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। 

विज्ञापन
Direct rail service from Budaun to Lucknow to be available launch on 26th July
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दी जानकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले को राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाली नई सीधी रेल सेवा का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि उझानी रेलवे स्टेशन से उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके बाद कासगंज-ऐशबाग-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ होगा।

विज्ञापन




यह रेल सेवा बदायूं और उझानी क्षेत्र के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करेगी। इससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और आम यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्हें राजधानी लखनऊ तक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी (संख्या 05018) उझानी से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी। यह बदायूं स्टेशन पर 12:15 बजे पहुंचेगी और 12:17 बजे रवाना होगी। ट्रेन बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर होते हुए रात 9:10 बजे ऐशबाग (लखनऊ) पहुंचेगी। वर्मा ने कहा, 'यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की बदायूं के विकास और बेहतर संपर्क के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
यह नई रेल सेवा बदायूं और उझानी क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचाएगी। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, व्यापार और प्रशासनिक कार्यों के लिए लखनऊ की यात्रा अब अधिक आसान और सुविधाजनक होगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। रेल संपर्क से व्यापार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार की नई संभावनाएं विकसित होंगी। इससे जनपद विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

आभार व्यक्त किया
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय रेल का जनपदवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उझानी स्टेशन से इस रेल सेवा का शुभारंभ होना पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत और जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed