फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Diksha and Amit were the top in the race

Budaun News: दौड़ में दीक्षा और अमित रहे अव्वल

Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Diksha and Amit were the top in the race
दरियाव सिंह राठौर मैमोरियल महाविद्यालय गुलड़िया में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत - फोटो : योगेंद्र यादव
बदायूं। दरियाव सिंह राठौर मेमोरियल महाविद्यालय गुलड़िया में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। पहले दिन की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में दीक्षा ने प्रथम, मीना ने दूसरा और सलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में अमित कुमार ने पहला, अंकित यादव ने दूसरा व सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में सत्यदेव पाल की टीम विजयी रही। रस्साकशी में अमित कुमार की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व निदेशक रोहित सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दौड़ में सुरेंद्र, देवराज और छाया अव्वल

- एपीएम पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद समारोह शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (एपीएम) स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद समारोह का मंगलवार दोपहर में आगाज हो गया। पहले दिन प्रतिभागियों ने दौड़ समेत गोला फेंक में हिस्सा लिया। दौड़ में सुरेंद्र, छाया और देवराज अव्वल रहे।
कॉलेज परिसर में दो दिवसीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ मशाल लेकर मार्चपॉस्ट के साथ हुआ। मशाल लेकर सवेंद्र पाल दौड़े। बालक वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में सुरेंद्र पाल प्रथम, आलोक द्वितीय, अभिषेक ने तृतीय स्थान पाया। 1500 मीटर की दौड़ में दुर्वेश प्रथम, सवेंद पाल द्वितीय, सुमित तृतीय, 800 मीटर दौड़ में देवराज प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय और आलोक को तृतीय स्थान मिला।
बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में छाया प्रथम, स्वाति द्वितीय, पायल तृतीय, 1000 मीटर की दौड़ में छाया प्रथम, कल्पना द्वितीय, रोशनी तृतीय रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रीति और ट्रिपल जंप में नीलम रानी को प्रथम स्थान मिला। लंबीकूद में नीलम प्रथम, स्वाति द्वितीय और पायल ने तृतीय स्थान पाया।

इससे पहले कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। अध्यक्ष ने मार्चपास्ट की सलामी ली। सचिव रामप्रकाश शर्मा, निदेशक डॉ. एमएसए अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उपप्राचार्य शिशुपाल सिंह, शुचि गुप्ता, आदर्शकांता, शालिनी शर्मा, संजीव, सौरभ शुक्ला, शुचिता गुप्ता, दौलतराम, श्रेष्ठ गौड़, जितेंद्र सिंह राणा, महेशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed