{"_id":"695d5ba769b4c383d400be0d","slug":"digital-libraries-will-be-set-up-in-127-gram-panchayats-of-the-district-badaun-news-c-123-1-bdn1037-154388-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले की 127 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले की 127 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
बदायूं। जिले की 127 ग्राम पंचायतों में चार-चार लाख रुपये में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रहीं हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं और युवक-युवतियां वहां बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। इससे उन्हें बाहर नहीं जाना पढ़ेगा। वह अपने गांव की लाइब्रेरी में बैठकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर मुहैया कराने के वाली फर्म का चयन जैम पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। 15 जनवरी तक फर्नीचर मुहैया कराने वाली फर्म का चयन हो जाएगा। इसके बाद तय मानक के अनुसार फर्नीचर ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में भेजे जाएंगे, जहां पर लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
चयनित ग्राम पंचायतों में प्रति लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें दो लाख रुपये किताबें, 70 हजार रुपये का फर्नीचर, 1 लाख 30 हजार में कंप्यूटर और आईटी उपकरण आदि पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
लाइब्रेरी में फर्नीचर, किताबें, कंम्प्यूटर और आईटी उपकरण स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में जिले की 127 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। - यवार अब्बास, जिला पंचायती राज अधिकारी